bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

सारा हैं तैयार, बिडेन देंगे जवाब

न्यूयार्क.अमेरिकी चुनाव में प्रेसिडेंशियल डिबेट-2 में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सारा पालिन और जोई बिडेन आमने-सामने होंगे। दुनिया भर के लोगों को इस बहस का इंतजार है। इसमें सारा पालिन प्रमुख आकर्षण मानी जा रही हैं। आयोजकों के अनुसार दुनिया के तीन हजार से अधिक मीडिया हाउस के प्रतिनिधि इस कार्यक्रम को प्रसारित करेंगे।

यह बहस गुरुवार रात को वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में हो जाएगी, लेकिन इसको लेकर पूरी तरह से माहौल गरमा गया है। सारा पालिन को भी उनके रणनीतिकारों ने काफी सामग्री उपलब्ध करा दी है। कुछ विवादों, अफवाहों और मुद्दों पर उनके विचारों से पैदा हुई गलतफहमी को लेकर सारा की स्थिति कुछ कमतर मानी जा रही है।

बस दो मिनट होगा जवाब देने को

बिडेन के पास पूरा मौका है कि वे अपनी पार्टी को लेकर बने संशय दूर कर सकें। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बराक ओबामा और जॉन मैक्केन के बीच हुए पहले प्रेसिडेंशियल डिबेट में जो कोर-कसर बाकी रह गई थी उसे इस मौके से पूरा किया जा सकता है। बिडेन का नाम दो बार राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए चर्चा में आ चुका है, वे लंबा अनुभव रखते हैं।

इस बहस के लिए उन्हें बराक ओबामा के प्रमुख सलाहकारों ने काफी जानकारी दी है। हालांकि सवालों का जवाब सोचने के लिए नब्बे सेकंड और उनके जवाब देने के लिए पूरे दो मिनट होंगे। मैक्केन को पूरा भरोसा है कि इस बहस के बाद माहौल उनकी पार्टी के पक्ष में बन जाएगा। इस बहस को को अमेरिका में होने वाले चुनाव में एक नई शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।

सारा का मजबूत पक्ष

पालिन के बहस का अंदाज आत्मविश्वास से भरा होता है। ऐसा बहुत कम देखा गया है कि वे भीड़ के बीच बोलने से घबराई हों। वे आम लोगों के बीच उनकी तरह ही शामिल होती हैं और उनका यही स्वभाव लोगों को पसंद आता है। विकास के मुद्दों पर काफी संजीदगी से बात करती हैं। वे जिस तरह से लोगों के बीच विभिन्न इन मुद्दों पर बात करती हैं उससे उनकी राजनीतिक समझ का भी पता चलता है।

जोई बिडेन भी कम नहीं

जॉन बिडेन को काफी जानकार राजनेता माने जाते हैं। किसी भी मुद्दे पर बोलने में महारत हासिल है। चाहे देश के आर्थिक मुद्दों कर बात हो, राजनीतिक या फिर विकास के मुद्दे हर मोर्चे पर डटे रहते हैं। भाषण में वे अकसर संज्ञा,सर्वनाम और 9/11 का जिक्र करते हैं। बिडेन और ओबामा के विचारों में सामंजस्य न होना इस डिबेट में उभरकर सामने आ सकता है। हालांकि बिडेन ने इस डिबेट के लिए अपने समर्थकों के साथ रणनीति तैयार कर ली है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: