bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

हर्बल गुणवत्ता परीक्षण केंद्र का शिलान्यास

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को यहां लघु वनोपज संघ के हर्बल गुणवत्ता परीक्षण एवं उत्कृष्टता केंद्र के भवन का शिलान्यास किया।

इस मौके पर आयोजित प्राथमिक लघु वनोपज समिति अध्यक्षों एवं प्रबंधकों के सम्मेलन में श्री चौहान ने कहा कि वनोपज संग्राहकों के हितों का ध्यान रखने की जिम्मेदारी समिति अध्यक्षों और प्रबंधकों की है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं की।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा तथा लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष विश्वास सारंग, वन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रशांत मेहता, संघ के प्रबंध संचालक रमेश दवे मौजूद थे।

श्री चौहान ने एलान किया कि समिति अध्यक्षों का सालाना भत्ता तीन हजार से बढ़ाकर चार हजार रुपए किया जाएगा और फड़ मुंशी के कमीशन में 20 फीसदी इजाफा होगा। जिला यूनियन अध्यक्षों को पांच हजार रुपए वार्षिक भत्ता मिलेगा।

उन्हें कार्यालय की व्यवस्था के लिए 25 हजार रुपए सालाना मिलेंगे। उन्हें जरूरत पड़ने पर वाहन सुविधा भी दी जाएगी। दिल्ली में में बन रहे भवन मध्यावर्त में औषधि विक्रय केंद्र संजीवनी का काउंटर होगा। राजधानी के बरखेड़ा पठानी स्थित प्रसंस्करण और अनुसंधान केंद्र परिसर में श्री धर्यम आयुर्वेदिक नेत्र चिकित्सालय केरल की शाखा खोली जाएगी।

मार्केटिंग का समझौता हुआ: राज्य लघु वनोपज संघ और केंद्र सरकार की संस्था ट्राइफेड के बीच राष्ट्रीय स्तर पर मप्र के हर्बल उत्पादों की मार्केटिंग का समझौता हुआ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: