bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

सड़क हादसों में 12 की मौत

बांसवाड़ा. दो सड़क हादसों में गुरुवार को १२ लोगों की मौत हो गई तथा बीस जने घायल हो गए। पहला सड़क हादसा गुजरात में बड़ौदा के निकट हुआ, जहां पावागढ़ देवी के दर्शन करने जा रहे श्रद्घालुओं की जीप की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में नौ जनों की मौत हो गई।

दूसरा हादसा पीलीबंगा में सूरतगढ़ रोड पर अमरपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ, जहां गुरुवार तड़के बारातियों से भरी जीप की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा के पास डूंगला बस्ती व आसपास के दो अन्य गांवों से करीब 22 लोग बुधवार रात करीब 10 बजे जीप से पावागढ़ रवाना हुए थे। बड़ौदा से पहले हालोल के समीप रात ढाई बजे जीप की ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में ड्राइवर अशोक गोस्वामी, दिनेश, वालू, हंतोक, जमना बेन, दिलीप निवासी काचरिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। विट्ठल, संगीता निवासी सियापुर, रोनिका निवासी कुंडला पाड़ा ने बड़ौदा के अस्पताल में दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक वहीं छोड़कर भाग गया।

उधर, पीलीबंगा (हनुमानगढ़) में सूरतगढ़ रोड पर अमरपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार अल सुबह बरातियों से भरी एक बोलेरो जीप की ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें एक ही परिवार के तीन व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि सात घायल हो गए। सभी मृतक व घायल बदरासर बीकानेर के रहने वाले हैं। गुरुवार को बदरासर बीकानेर से एक बारात की बोलेरो जीप रामसर बठिंडा जा रही थी।

इसमें दूल्हे सहित 10 जने सवार थे। अमरपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय जीप की टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद जीप पलट गई जिससे मेघाराम (75), पूर्णराम (35) व जंगीरसिंह (50) की मौके पर मौत हो गई जबकि छिंद्रसिंह, प्रकाश कौर, वकीलराम, इंद्राज, जंगीरो, दर्शनराम व दूल्हा देवीलाल घायल हो गए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: