bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

नवरात्र के बाद राज्य में राहुल का रोड शो

जयपुर. विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी नवरात्र के बाद राज्य के दौरे पर आएंगे। लगभग चार दिन के दौरे में वे 15 जिलों में रोड शो करेंगे। उनका रात्रि विश्राम गांवों में होगा।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी का दौरा नवरात्र के बाद और दिवाली से पहले होने की संभावना है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस के प्रस्ताव पर सहमति हो गई है। अब राहुल गांधी के दौरे की तिथियां तय की जा रही हैं।

प्रस्ताव के अनुसार राहुल गांधी दिल्ली से सड़क मार्ग से चलकर भिवाड़ी अलवर होते हुए जयपुर आएंगे। जयपुर से वे सड़क मार्ग से ही अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, पाली, सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर जिले का दौरा करेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: