bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

धुएं में उड़ा कानून!

रायपुर. केंद्र सरकार ने गुरुवार से सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की, लेकिन ऐसा एक भी अधिकारी नहीं मिला जो इस आदेश का पालन करवाते नजर आया हो। न बैनर- पोस्टर लगाए गए और न ही लोगों को आगाह किया गया। लोग बेफिक्री से धुआं उड़ाते रहे।

गांधी जयंती पर केंद्र का फरमान शहर में धुआं धुआं हो गया। अहिंसा दिवस पर जिस कानून का सख्ती से पालन होना था, उसे हवा में उड़ा दिया गया। शहर में पहले दिन कानून पूरी तरह बेअसर रहा।

शहर के तमाम होटल, बार, रेस्टोरेंट और सार्वजनिक स्थानों पर लोग धुएं के छल्ले बनाते रहे। पाबंदी का उन पर कोई असर नहीं था। होटल, बार, सिनेमा हाल, चौक-चौराहों और प्रमुख स्थानों पर सिगरेट पर प्रतिबंध का उल्लेख तक नहीं किया गया है। पहले दिन पुलिस वालों ने भी केंद्र के आदेश को हल्के से लिया। थाना प्रभारियों और जवानों ने बड़े अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि सिगरेट पर प्रतिबंध को लेकर उन्हें किसी तरह का आदेश नहीं मिला है।

जिम्मेदार एजेंसियां गायब
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ समेत सभी राज्यों को सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने के लिए आदेशित किया है। आदेश का पालन करने वाली जिम्मेदार एजेंसियां पहले दिन ही गायब मिलीं। अफसरों ने छुट्टियों का हवाला देकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई से पल्ला झाड़ लिया। अफसरों ने साफ कह दिया कि यह काम इतना आसान नहीं है , इसमें समय लगेगा।

धैर्य रखिए.. कार्रवाई होगी
सिटी एसपी डा. लाल उमेद सिंह ने कहा कि धैर्य रखिए, कार्रवाई होगी। पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर नजर रख रही है। टीमें बनाकर तैयारी के साथ इस पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। स्वास्थ्य संचालनालय के डिप्टी डायरेक्टर डा. टीके अग्रवाल ने कहा कि संचालनालय को सरकार ने धुम्रपान निषेध के लिए नोडल एजेंसी बनाया है। नियंत्रण भी होगा और कार्रवाई भी होगी। इसमें वक्त लगेगा, जिसकी प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: