bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

युवाओं के लिए कोटा फिक्स नहीं: उन्याल

बिलासपुर. युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव चयनिका उन्याल का कहना है कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में युवाओं के लिए कोई कोटा फिक्स नहीं किया है और न ही सिर्फ युवा होने के आधार पर किसी को टिकट दे दी जाएगी।

युकां की ओर से अपना पैनल छत्तीसगढ़ के चुनाव प्रभारी को दे दिया गया है। वे इसमें से जीत सकने वाले प्रत्याशी तय करेंगे। पत्रकारों से चर्चा करते हुए सुश्री उन्याल ने कहा कि राहुल गांधी के कांग्रेस महासचिव बनने के बाद युवक कांग्रेस के माध्यम से रचनात्मक कार्यो पर जोर दिया जा रहा है।

इसके तहत ही गांधी जयंती पर पूरे देश में युकां द्वारा श्रमदान किया जा रहा है। गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस या युकां कहीं भी गुटबाजी नहीं है। यह बात उन्होंने सिर्फ सुनी है, देखी कहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि संगठन में आंतरिक लोकतंत्र के लिए जिला और प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव वोटिंग के जरिए कराने का निर्णय लिया गया है।

बाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी इसी प्रक्रिया से कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि युकां से संबंधित आम आदमी के सिपाही (अक्स) के कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने और उन्हें पार्टी से भावनात्मकतौर पर जोड़ने का काम करेंगे। उन्होंने युकां में महिलाओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने की जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: