bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

अस्पताल में नर्से वसूलेंगी जुर्माना

शिवपुरी. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान रोकने के लिए किए जा रहे प्रयास के तहत संबंधित संस्था प्रमुखों ने तैयारी शुरू कर दी है।

वैसे तो यह व्यवस्था गांधी जयंती के दिन यानी दो अक्टूबर से ही लागू होनी थी, लेकिन नर्म रवैए को अख्तियार करते हुए पहले तो लोगों को इस बारे में मौखिक रूप से बताया जाएगा, लेकिन बाद में धूम्रपान करने वालों से दो सौ रुपए सख्ती के साथ वसूले जाएंगे। अस्पतालों में इस काम को नर्से अंजाम देंगी, जबकि बसों में कंडक्टर लोगों से जुर्माना वसूलेंगे। जरूरत पड़ी तो इस काम में पुलिस का सहारा भी लिया जाएगा।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री अंबुमणि रामदास ने दो अक्टूबर गांधी जयंती से देश के सभी सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान रोकने के निर्देश दिए हैं। इन निदेर्शो के तहत सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों समेत बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की बात कही गई है। चूंंिक यह व्यवस्था दो अक्टूबर से शुरू करने को कहा गया है साथ ही इसके लिखित आदेश भी कई संस्थानों में पहुंच गए हैं।

इसी आदेश के तहत उक्त स्थलों पर धूम्रपान करने वालों को सख्ती से रोकने की बात कही। हालांकि गुरूवार को इस व्यवस्था का पहला दिन था, इसलिए जिला चिकित्सालय के जिम्मेदार अधिकारियों ने सुबह से ही अपने अधीनस्थों को इस बात के मौखिक निर्देश दिए कि अगर कोई भी व्यक्ति अस्पताल परिसर में बीड़ी सिगरेट पीता हुआ पकड़ा जाए तो पहले दिन उसे धूम्रपान न करने की सलाह दो, लेकिन अगर वह नहीं मानता तो उसे पकड़कर उससे दो सौ रुपए बतौर जुर्माना वसूलें।

आपीडी, ओटी समेत प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे बोर्ड
जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डा. जीपी गुप्ता का कहना है कि गुरुवार को धूम्रपान पर रोक लगाने का पहला दिन है, इसलिए आने वाले मरीजों एवं उनके अटेंडरों को पहले तो समझाइश दी जाएगी कि यह स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। लोगों को जागरुक करने के लिए बोर्ड बनवाए जा रहे हैं। डा. गुप्ता का कहना है कि अगर फिर भी लोग नहीं माने तो दोषियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करते हुए उनसे दो सौ रुपए वसूल लिए जाएंगे।

अस्पताल में नर्से वसूलेंगी जुर्माना
वैसे तो गांधी जयंती पर गुरुवार को जिला चिकित्सालय का अवकाश था, लेकिन आपातकालीन सेवाएं जारी थीं। इसी बीच ट्रोमा सेंटर प्रभारी डा. गोविंद सिंह सुबह-सुबह ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर के कर्मचारियों को कसते हुए कहा कि यहां आज से ही धूम्रपान बंद कराया जाएगा। इसके लिए उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि जुर्माना वसूलने का काम नसोर्ँ से कराया जाएगा और जो लोग इस इस व्यवस्था में सहयोग न देते हुए जुमार्ना नहीं देंगे। उनके खिलाफ पुलिस का सहारा लिया जाएगा, लेकिन हर हाल में यहां धूम्रपान बंद करया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: