bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

अस्थिर पाकिस्तान विश्व के लिए खतरनाक

वाशिंगटन. अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों ने भी यह माना कि अस्थिर पाकिस्तान विश्व के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

अमेरिका के एक चैनल पर प्रसारित किए गए चुनाव संबंधित कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवार सारा पालिन और जोय जिडेवे ने पाकिस्तान के खिलाफ एक समान विचार व्यक्त किये हैं। दोनों ही नेता पाकिस्तान को विश्व के लिए खतनाक मानते हैं।

रिपब्लिक पार्टी की उम्मीद्वार सारा पालिन ने कहा कि अब जो हमला होगा वह इराक की तरफ से नहीं बल्कि अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के क्षेत्र से किया जाएगा। सरकार को आतंकवाद के दूसरे नाम ओसामा बिन लादेन के बारे में पता चलता है कि वह यहां छिपा है तो अमेरिकी सेना को हमले का आदेश दे दिया जाएगा।

गौरतलब है कि डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बराक ओबामा ने भी यह कहा था कि अगर ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में छिपा है तो अमेरिका अपनी सेना भेजने में संकोच नहीं करेगा।

वहीं दूसरी तरफ इरान के परमाणु संपन्न देश होने को लेकर दूसरे उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार जोय ने कहा ये दोनों देश (ईरान और पाकिस्तान) अमेरिका के लिए खतरनाक हैं क्योंकि अमेरिका आंतकवाद के खिलाफ है और जो देश आंतकवाद को बढ़ावा देगा उससे अमेरिका कड़ाई के साथ सामना करेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: