bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

सलमान के साथ काम करेंगी ऐश्वर्या राय!

मुंबई. अगर सब कुछ ठीक रहा तो सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के प्रशंसकों को करीब 9 साल बाद बड़े पर्दे पर इस जोड़ी का कमाल देखने को मिलेगा क्योंकि निर्देशक प्रियदर्शन अपनी अगली फिल्म में इन्हें साइन करने की सोच रहे हैं।

सलमान ने तो फिल्म में काम करने की हामी भर दी है लेकिन ऐश्वर्या जो अब मिसेज बच्चन बन चुकी हैं, ने इस पर फैसला लेना है। फिलहाल प्रियदर्शन दुबई फिल्म फैस्टिवल में हिस्सा लेने गए हुए हैं और वहां से आते ही ऐश से मिलेंगे।

प्रियदर्शन की यह फिल्म एक रोमांटिक लव स्टोरी है, जिसमें सलमान का रोल छोटा लेकिन काफी अहम है। हालांकि प्रियदर्शन का इसे फिल्म के प्रचार के दौरान काफी हाईलाइट करने का इरादा है। सलमान ने पिछले हफ्ते ही प्रियदर्शन को फिल्म में काम करने की मंजूरी दे दी थी।

अगर ऐश्वर्या काम करने को तैयार हो गईं तो सलमान और ऐश के प्रशंसकों को ‘हम दिल दे चुके सनम’ के बाद दोनों को पर्दे पर साथ-साथ देखने का मौका मिलेगा। मालूम हो कि ‘हम दिल दे चुके सनम’ के दौरान ये दोनों काफी करीब आए थे। सलमान तो ऐश्वर्या से शादी भी करना चाहते थे लेकिन उनके हिंसक रवैये ने उन्हें ऐश से दूर कर दिया। इसके बाद ऐश्वर्या ने सलमान के साथ कभी काम न करने की कसम खा ली थी।

अभिषेक बच्चन से शादी के बाद जिस समारोह में सलमान होते, वहां ऐश-अभि नजर नहीं आते थे। लेकिन बदलते वक्त के साथ सलमान और अभिषेक की दोस्ती हुई और इसलिए प्रियदर्शन ने इसी दोस्ती का फायदा उठाने की सोचकर सलमान और ऐश को लेकर फिल्म बनाने की सोची है। अब देखना है कि ऐश उन्हें क्या जवाब देती हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
RAJ
Saturday, 4th Oct 2008, 1:20
According she is could not work with Salman Kan