bhaskar Web English
HomeBusinessCorporate Corporate

बैंकिंग वुमन इन फाइनेंस की सूची में दो भारतीय

नई दिल्ली.विश्व की शीर्ष 25 गैर-बैंकिंग वुमन इन फाइनेंस की सूची में एचडीएफसी की रेणु सूद कर्नाड और आईसीआईसीआई वेंचर्स की रेणुका रामनाथ शामिल की र्गई हैं। अमेरिकी पत्रिका यूएस बैंकर द्वारा तैयार की गई इस सूची में रेणु सूद और रेणुका रामनाथ को क्रमश: 10वें और 14वें पायदान पर जगह दी गई है।

इसके अतिरिक्त भारतीय मूल की वचोविया में सीनियर एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट और चीफ मार्केटिंग आफीसर रंजन क्लार्क का नाम वर्ष 2008 के लिए बैंकिंग सेक्टर में विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है।

यूएस बैंकर द्वारा जारी ‘25 गैर-बैंकिंग वुमेन इन फाइनेंस’ की सूची में क्रेडिट स्यूसे में अल्टरनेटिव इनवेस्टमेंट की वाइस चेयरमैन निकोल आर्नाबोल्टी को पहले स्थान पर रखा है। इसके बाद लंदन स्टॉक एक्सचेंज की चीफ एक्जीक्यूटिव क्लारा फ्यूर्से और गोल्डमेन साक्स की स्टेसी बॉश-पोली के क्रमश: दूसरे और तीसरे क्रम हैं।

‘25 गैर-बैंकिंग वुमन इन फाइनेंस’ की इस सूची में सिक्यूरिटीज, एस्टेट मैनेजमेंट, इंश्योरेंस, प्रायवेट इक्विटी और एक्सचेंज कारोबार में विश्व में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को शामिल किया गया है।इस प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका ने कहा है कि सुश्री कर्नाड के हाथों में पूरे कारोबार का संचालन दिया गया था और उन्होंने हिमालय से लेकर दक्षिण के उपखंडों तक अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

वहीं सुश्री रामनाथ के बारे में पत्रिका ने कहा है कि वर्ष 2001 में उन्होंने कंपनी के साथ जुड़कर मध्यम और अंतिम श्रेणी के उपभोक्ताओं तक मिलकर काम किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: