bhaskar Web English
HomeNewsNational National

देशव्यापी कबूतरबाजी रैकेट का सुराग मिला

मुंबई. छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी के एक ड्यूटी मैनेजर की गिरफ्तारी से देशव्यापी कबूतरबाजी (मानव तस्करी) रैकेट सक्रिय होने का सुराग मिला है। संदेह है कि इस रैकेट में पासपोर्ट एजेंट और विमानतलों के कर्मचारी शामिल हैं।

सहार पुलिस थाने के वरिष्ठ इंस्पेक्टर दिलीप पाटिल ने बताया कि 27 सितंबर को एक यात्री बलराज की शिकायत पर कंबाता एविएशन के ड्यूटी अधिकारी दीपक पटोले को गिरफ्तार किया गया था। पटोलेपर सुरक्षा अधिकारी का स्वांग रचकर बलराज का पासपोर्ट, वीजा और एअर टिकट हथियाने का आरोप है।

देशभर से जुड़े हैं तार :

पुलिस को लगता है कि पटोले की गिरफ्तारी तो सिर्फ ऊपरी सिरा है और बहुत बड़े रैकेट का भंडाफोड़ होना अभी बाकी है। पटोले की गिरफ्तारी से पासपोर्ट एजेंटों और दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद व कोलकाता के एयरपोर्ट कर्मचारियों में सांठगांठ का संकेत मिलता है।’

‘मुंडी कंिटंग’ से अवैध यात्रा: पाटिल के मुताबिक, एअरपोर्ट अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके पासपोर्ट एजेंट वास्तविक यात्रियों के पासपोर्ट, वीजा और अन्य दस्तावेज का दुरुपयोग संदिग्ध लोगों को यात्रा कराने में करते हैं।

सहार पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि सही दस्तावेज न होने के बावजूद किसी को विदेश भेजना होता है तो ये एजेंट एअरपोर्ट अधिकारियों से सांठगांठ कर उनकी सुरक्षित यात्रा निश्चित कराते हैं। अधिकारी इसके लिए अन्य यात्रियों के पासपोर्ट तक चुराकर एजेंटों को बेच देते हैं। अवैध रूप से यात्रा कराने के लिए वैध दस्तावेज पर बड़ी सफाई से अवैध यात्री का चेहरा चिपकाया जाता है। इस तरीके को रैकेट में शामिल लोग ‘मुंडी कटिंग’ कहते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: