bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

शवों से आंखें निकाल बेचने वाले काबू

अंबाला/राजपुरा. सीआईए स्टॉफ ने शुक्रवार को मानव अंगों की तस्करी में लिप्त गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मृतक व्यक्तियों की आंखों को निकालकर बेचने वाले नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर, दर्जा चार कर्मचारी और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पंजाब पुलिस ने भी छापेमारी की है। इस मामले में नेत्र विशेषज्ञ की चिकित्सक पत्नी पर भी मामला दर्ज कर लिया गया। हालांकि वह अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

इस बारे में सीआईए स्टॉफ, राजपुरा इंचार्ज सर्बजीत सिंह चीमा ने बताया कि खबर मिली थी कि तीन व्यक्ति मानव अंगों की तस्करी करके अंबाला की ओर से राजपुरा आ रहे हैं। इसी सूचना पर उन्होंने पुलिस पार्टी समेत शंभू बैरियर के नजदीक एक कार की तलाशी ली गई तो उसमें से आंखें बरामद की हरुई।

अंबाला के सिविल अस्पताल में कार्यरत दर्जा चार कर्मचारी सुनील कुमार मृतक व्यक्तियों की आंखें निकालकर पटियाला के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. जसविंदर पाल सिंह सोढ़ी को देता था। पुलिस ने जसविंदर सिंह, सुनील कुमार, ड्राइवर मनजीत और जसविंदर की चिकित्सक पत्नी नीलिमा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों को राजपुरा की अदालत में पेश किया गया जहां उनको 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। सुनील कुमार अस्पताल की मोर्चरी में पड़े मृतक व्यक्ति की 24 घंटे के अंदर-अंदर आंखें निकाल लेता था। इसे वह पटियाला के नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर जसविंदर को दे देता था और डॉक्टर ऑप्रेशन करने जरूरतमंद लोगों में आंखें लगाकर मोटी कमाई करता था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: