bhaskar Web English
HomeNewsNational National

तीन दिन से मुठभेड़, 13 आतंकी ढेर

श्रीनगर.कश्मीर के हरमुख पहाड़ी क्षेत्र में तीन दिन से जारी सैन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने अब तक 13 आतंकियों को मार गिराया है। आतंकियों के खिलाफ 24 सितंबर से शुरू यह अभियान अभी जारी है।

15 हजार फीट पर ऑपरेशन

शरीफाबाद में शुक्रवार को सेना की किलो फोर्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जेओसी) मेजर जनरल वी.एस.एस. गोडर ने बताया कि 24 सितंबर को सेना को गुप्त सूचना मिली थी कि आतंकी बांदीपोरा क्षेत्र से गंदरबल की कंगन वैली को ओर बढ़े हैं।

इसके बाद 10 पैरा और राष्ट्रीय राइफल के जवानों को हैलीकॉप्टर और पैदल रास्तों के जरिये आतंकियों से मुठभेड़ के लिए चमारसर लेक तक भेजा गया। 15 हजार फीट पर हर रोज बर्फबारी जैसी दुर्गम परिस्थितियों में यह सैन्य अभियान जारी है।

आतंकी वहां चट्टानों और गुफाओं की ओट में छिपकर गोलीबारी कर रहे हैं। एक अक्टूबर को आतंकियों के शवों की तलाश के लिए अभियान को रोका गया था। इसके बाद यह फिर शुरू हो गया था। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकियों की पहचान अभियान खत्म होने के बाद ही हो पाएगी। इन आतंकियों के कब्जे से 11 एके असाल्ट राइफलें, 27 मैग्जीन, 387 राउंड गोलियां और दो सेटेलाइट फोन बरामद हुए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: