मुंबई. जी हां छोटा पर्दा अब बॉलीवुड की फिल्मों से आगे निकल जाने की होड़ में दिखाई पड़ रहा है लेकिन आप जरा सावधान हो जाए क्योंकि इसका बढ़ा हुआ कद आपके बच्चों के मानस पटल पर गलत असर भी डाल सकता है।
कल तक अश्लीलता बॉलीवुड कि फिल्मों में दिखाई पड़ती थी लेकिन वहां बिकनी में अभिनेत्रियों का आना और किस सीन परदे पर सेंसर की कैंची चलने के बाद ही आ पाते थे। लेकिन चैनलों की टीआरपी दौड़ में अब यह सब छोटे पर्दे पर खुलेआम हो रहा है।
एक तरफ बिग बॉस में खुलेआम प्रतियोगी बिकनी में दिखलाई पड़ रहे हैं और दूसरे को किस व मसाज करने जैसी हरकतें अब आम बात हो गई हैं। वहीं कुछ ऐसे कॉमेडी प्रोग्रामों का प्रसारण भी हो रहा है जिसमें कॉमेडी के नाम पर डबल मीनिंग वाले जोक सुनाए जा रहे है। यहां हम बिग बॉस टू में दिखलाई जा रही अश्लीलता पर चर्चा कर रहे हैं:
अश्लीलता को बढ़ावा दे रहा है बिग बॉस 2
जी हां बिग बॉस 2 अश्लीलता को बढ़ावा दे रहा है। इसके प्रतियोगी स्वीमिंग पूल मे अश्लील हरकते करते हुए पाए जाते हैं। पायल का खुलेआम आराम से बिकनी पहनकर आना, एक दूसरे सीन में प्रतियोगी कलाकारों द्वारा सहयोगी महिला कलाकार के पैरों का मसाज करना ये सब तो आम बात हो गई है। ये सब संपादित हुए कार्यक्रम में दिखाया जा रहा है, असंपादित वीडियो में क्या होता होगा यह तो बिग बॉस हाउस के अंदर लगे 32 कैमरे ही बता सकते हैं।
[यहां हम बिग बॉस 2 कार्यक्रम में दिखलाई गई कुछ तस्वीरों को अश्लील मानते हुए प्रकाशित नहीं कर रहे हैं हालाकिं इनको पूरे देश ने टीवी चैनलों पर देखा है। हमारा ध्येय एक गंभीर मुद्दे पर आपका ध्यान खींचना है जिससे समाज में एक स्वस्थ बहस हो सके। ]
टीनएज युवाओं पर पड़ सकता है गलत असर
यह रियालिटी शो दिन भर घटी घटना में से कुछ घटनाओं को बाकायदा संपादन करने के बाद टीवी पर प्रशारित किया जा रहा है और उसके बाद भी इस शो में अश्लील हरकतें दिखाई जा रही हैं जो हिन्दुस्तान के हर उस आम घर में पहुंच रहा है जहां केबल टीवी की पहुंच है। सबसे बड़ी बात जो अश्लीलता बिग बॉस 2 में दिखाई जा रही है उसका आम टीन एज युवाओं पर क्या प्रभाव पड़ेगा यह सोचने वाला कोई नहीं दिख रहा है, न चैनल, न सेंसर बोर्ड और ना ही सरकार।
रियलिटी शो में अश्लीलता के लिए दोषी कौन
एक फिल्म जो 3 घंटे की होती है उसे दिखाने से पहले सेंसर बोर्ड पास करता है तब जाकर वह जनता के सामने आ पाती है, वहीं नियम यहां नहीं लगाया जा सकता है क्या? ऐसे कई विज्ञापन है जो आपत्तिजनक पाए जाने के बाद सरकार द्वारा बंद कर दिए गए और कुछ टीवी चैनल पर तो बाकायदा सरकार ने कुछ माह का बैन भी लगाया था तो फिर बिग बॉस और कलर्स पर लगाम क्यों नहीं लगा दिया जाए।
यह लज्जाजनक है : अशोक सिंघल
बिग बॉस में राहुल महाजन और अन्य प्रतियोगियों की हरकतें देखकर अशोक सिंघल एक टीवी चैनल से बात करते हुए यहां तक कह गए कि राहुल महाजन लोक लाज की तो क्या अपने खानदान की इज्जत तक को भूल गए हैं। यह लज्जाजनक है। आखिर यह सब टीवी पर दिखाया क्यों जा रहा है।
क्या आप मानते है कि बिग बॉस में जो कुछ भी दिखाया जा रहा है वह अश्लीलता की श्रेणी में आता है? और अगर हां तो क्या बिग बॉस 2 पर सरकार को तत्काल प्रभाव से रोक लगा देनी चाहिए? क्या इसके लिए संबंधित चैनल को समाजिक रूप से दोषी ठहराया जा सकता है? अपने जबाब हमें लिख भेजें हम आपके जबाब को ऑन लाइन प्रकाशित करने के साथ ही सबंधित कार्यक्रम से जुड़े टीवी चैनल को भी भेजेंगे।
Rakesh
Saturday, 4th Oct 2008, 9:21
bharat sharma
Saturday, 4th Oct 2008, 9:27
RAMESH VERMA
Saturday, 4th Oct 2008, 9:47
sumit
Saturday, 4th Oct 2008, 10:21
Sanjeev Kumar
Saturday, 4th Oct 2008, 13:31
rupesh kedia
Saturday, 4th Oct 2008, 10:22
kamayani
Saturday, 4th Oct 2008, 10:29
zeeshan
Saturday, 4th Oct 2008, 10:41
rahul sharmara
Saturday, 4th Oct 2008, 11:08
mahendra purohit
Saturday, 4th Oct 2008, 11:42
HUSN AFROZ
Saturday, 4th Oct 2008, 11:49
rakesh singh
Saturday, 4th Oct 2008, 11:53
harshad
Saturday, 4th Oct 2008, 11:56
ANIL PAWAR
Saturday, 4th Oct 2008, 12:00
vaibhaw chaurasia
Saturday, 4th Oct 2008, 12:03
sandeep
Saturday, 4th Oct 2008, 12:07
ANUJ BHATIA
Saturday, 4th Oct 2008, 13:25
bhaskar d more
Saturday, 4th Oct 2008, 12:13
YK Sharma
Saturday, 4th Oct 2008, 12:17
baliram singh
Saturday, 4th Oct 2008, 12:22
PRABHAT CHOUHAN
Saturday, 4th Oct 2008, 12:23
skp
Saturday, 4th Oct 2008, 12:25
rajendra
Saturday, 4th Oct 2008, 12:30
sadhu pawar
Saturday, 4th Oct 2008, 12:50
rajkumar sharma
Saturday, 4th Oct 2008, 13:08
Dinesh Choudhary
Saturday, 4th Oct 2008, 13:18
Sandeep Yadav
Saturday, 4th Oct 2008, 13:46
Inder Chander Prajapati
Saturday, 4th Oct 2008, 14:09
devang
Saturday, 4th Oct 2008, 14:12
Sunil
Saturday, 4th Oct 2008, 14:15
Rajiv Sharma
Saturday, 4th Oct 2008, 14:56
sandeep shrivastava
Saturday, 4th Oct 2008, 15:13
Tirumalesh M Kulkarni
Saturday, 4th Oct 2008, 15:22
Naresh
Saturday, 4th Oct 2008, 15:24
Atul Misharma
Saturday, 4th Oct 2008, 15:28
Brajendra gupta
Saturday, 4th Oct 2008, 15:35
Praveen Atre , 225 gopur
Saturday, 4th Oct 2008, 15:45
S.N.Kaushik
Saturday, 4th Oct 2008, 15:47
imtiyaz ahmed
Saturday, 4th Oct 2008, 16:52
Sudhir kalwan
Saturday, 4th Oct 2008, 17:14
Hemkant Swami
Saturday, 4th Oct 2008, 17:45
ARCHANA CHAKRAVARTY
Saturday, 4th Oct 2008, 17:57
alok
Saturday, 4th Oct 2008, 18:33
purushotam sharma
Saturday, 4th Oct 2008, 18:35
ANJANI GEHLOD DUBAI UAE
Saturday, 4th Oct 2008, 19:51
shrigopal mishra
Saturday, 4th Oct 2008, 19:54
umesh
Saturday, 4th Oct 2008, 20:01
BIKRAM GUPTA
Saturday, 4th Oct 2008, 20:17
CAPT.H
Saturday, 4th Oct 2008, 20:18
vinay
Saturday, 4th Oct 2008, 22:31
pratyush upadhyay
Saturday, 4th Oct 2008, 22:39
Sanjay Adiley
Saturday, 4th Oct 2008, 22:51
Devrao Taykhande
Saturday, 4th Oct 2008, 23:30
saify
Saturday, 4th Oct 2008, 23:40
shakir iftakhar
Saturday, 4th Oct 2008, 23:56
furqan khan
Saturday, 4th Oct 2008, 23:59
ganesh sharma
Sunday, 5th Oct 2008, 3:37
Asad
Sunday, 5th Oct 2008, 4:01
HARVINDER SINGH
Sunday, 5th Oct 2008, 4:59
Hirendra Chandrakar
Sunday, 5th Oct 2008, 7:04
Rajesh Mishra
Sunday, 5th Oct 2008, 8:19
Ankit Jain
Sunday, 5th Oct 2008, 9:09
Upasana Shrivastava
Sunday, 5th Oct 2008, 9:36
sunil verma
Sunday, 5th Oct 2008, 10:25
mohan lal
Sunday, 5th Oct 2008, 10:47
prahlad singhania
Sunday, 5th Oct 2008, 11:23
Prashant Kumar Kadoo
Sunday, 5th Oct 2008, 11:29
VISHAL WATTS
Sunday, 5th Oct 2008, 12:17
vikas kundu
Sunday, 5th Oct 2008, 12:20
Anuj Mandliya
Sunday, 5th Oct 2008, 12:30
Anita Yadav
Sunday, 5th Oct 2008, 15:36
DALJIT SINGH WALIA
Sunday, 5th Oct 2008, 15:57
sushna jain, jaipur
Sunday, 5th Oct 2008, 16:17
amit shrivastava
Sunday, 5th Oct 2008, 18:13
Anil kumar
Sunday, 5th Oct 2008, 19:59
vijay
Sunday, 5th Oct 2008, 21:54
R Mishra
Monday, 6th Oct 2008, 9:38
KULDEEP SINGH DHAKA
Monday, 6th Oct 2008, 10:21
varun
Monday, 6th Oct 2008, 11:07
Rakesh
Monday, 6th Oct 2008, 11:24
Bajrang
Monday, 6th Oct 2008, 12:54
R. Tripathi
Monday, 6th Oct 2008, 13:40
ajay joshi
Monday, 6th Oct 2008, 13:59
ant
Monday, 6th Oct 2008, 15:08
rahul
Monday, 6th Oct 2008, 15:42
योगराज शर
Monday, 6th Oct 2008, 16:08
nina
Tuesday, 7th Oct 2008, 11:46
SUDHIR VISHWANATH ZINGADE
Tuesday, 7th Oct 2008, 14:45
shadab
Wednesday, 8th Oct 2008, 0:51
Smt. Saroj Godara
Sunday, 12th Oct 2008, 13:39