bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

भोपाल होकर एक और ट्रेन

भोपाल. त्योहारों के मद्देनजर बढ़ते यात्रियों के दबाव के चलते बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर के बीच विशेष साप्ताहिक ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 19 अक्टूबर से 13 जनवरी तक चलाई जाएगी।

बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर ट्रेन: ट्रेन क्रमांक 0911 प्रत्येक रविवार सुबह 8.10 बजे बांद्रा से प्रस्थान कर सोमवार सुबह 4.40 बजे भोपाल आएगी। यहां से रवाना होकर यह ट्रेन रात 10.40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन क्रमांक 0912 गोरखपुर से मंगलवार सुबह 9.30 बजे रवाना होगी, जो बुधवार सुबह 3.05 बजे भोपाल आएगी। ट्रेन रात 10.35 बजे बांद्रा पहुंचेगी।

निर्धारित हाल्ट : बोरीवली, बलसाड, उधना, नंदूरवार, अमलनेर, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, जरवाल रोड, गोंडा, मनकापुर, बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशन।

नर्मदा एक्सप्रेस में स्लीपर का अतिरिक्त कोच
इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस 8233/8234 नर्मदा एक्सप्रेस में स्थाई रूप से एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जा रहा है। बिलासपुर से रवाना होने वाली ट्रेन में 3 अक्टूबर 08 और इंदौर से रवाना होने वाली ट्रेन में 4 अक्टूबर से स्लीपर कोच लगाया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: