bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

पंजाब-हरियाणा नहीं लेंगे विदेशी खिलाड़ी

चंडीगढ़.बीसीसीआई ने हाल ही में सभी स्टेट क्रिकेट एसोसिएशंस को एक नया फॉमरूला दिया था जिसके तहत एसोसिएशन डोमेस्टिक सीजन में 4 विदेशी खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर सकती है।

सबसे पहले क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) ने इसको लागू करते हुए श्रीलंका के स्टार स्पिनर मुरलीधरन को इस सीजन के लिए बंगाल रणजी टीम में शामिल किया। लेकिन पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन(पीसीए) और हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन(एचसीए) ने साफ कर दिया कि विदेशी खिलाड़ियों को अपनी रणजी टीमों में शामिल करने का उनका कोई इरादा नहीं है।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मानें तो 4 विदेशी खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने का मतलब राज्य के 4 होनहार खिलाड़ियों को बाहर बैठाना होगा। इससे बेहतर है कि अपनी बेंच स्ट्रेंथ को ही मबजूत किया जाए और उन्हें ज्यादा से ज्यादा खेलने का मौका दिया जाए।

पहले अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन अपनी रणजी टीम को मजूबती देने के लिए विदेशी खिलाड़ियों के नुस्खे को आजमा सकता है। दूसरी तरफ बोर्ड की सोच है कि इससे युवा खिलाड़ियों को एक अच्छा एक्सपोजर मिलेगा और वे विदेशी खिलाड़ियों से काफी कुछ सीख पाएंगे।

इस बारे में पीसीए की मीटिंग में एक बार चर्चा हुई थी, लेकिन अब फैसला किया है कि रणजी टीम में कोई बाहर का खिलाड़ी नहीं लेंगे। नए नियम एक दम से लागू करने से पहले उन्हें परख लेना चाहिए। हम अभी देख रहे है कि यह कितना कारगर साबित होता है। वैसे भी पंजाब में टेलेंट की कोई कमी नहीं है।

-एम.पी पांडव (सचिव पीसीए)

विदेशी खिलाड़ियों की जगह अपने युवा खिलाड़ियों को मौका देना ज्यादा बेहतर होगा। हम हरियाणा रणजी टीम के लिए कोई भी विदेशी खिलाड़ी हायर नहीं करेंगे।

-रणबीर सिंह महेंद्रा (सचिव हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन)





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: