bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

चोट के कारण घर लौटेंगे मैक्गेन

हैदराबाद/नई दिल्ली. भारत दौरे पर स्तरीय स्पिनरों की कमी से जूझ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को उस वक्त करारा झटका लगा, जब उसके लेग स्पिनर ब्रायस मैक्गेन चोट की वजह से दौरे से बाहर हो गए। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने शुक्रवार को जानकारी दी कि मैक्गेन के कंधे में चोट है और वे स्वदेश लौटेंगे।

मैक्गेन की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया की टीम में एकमात्र स्पिनर जेसन क्रेजा बचे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के फिजियोथेरेपिस्ट अलेक्स काउनटोरिज ने कहा कि मैक्गेन अपनी चोट के कारण पूरी सीरीज में गेंदबाजी करने की स्थिति में नहीं हैं।

इसलिए उन्हें वापस भेजने का फैसला किया गया। ऑस्ट्रेलिया ने अभी मैक्गेन की जगह किसी अन्य स्पिनर को भारत भेजने के बारे में फैसला नहीं लिया है। माना जा रहा है कि ब्यू कैसन को भारत भेजा जा सकता है। कैटिच करेंगे ऑस्ट्रेलियाई पारी की शुरुआत

बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ मैथ्यू हेडन के साथ पारी की शुरुआत करने वाले साइमन कैटिच भारत के खिलाफ बेंगलूर टेस्ट में भी पारी की शुरुआत कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच टिम नील्सन ने कहा कि कैटिच के पिछले प्रदर्शन के आधार पर चयनकर्ताओं ने उन्हें फिल जैक्स पर वरीयता दी है।

नील्सन ने कहा कि इंडीज दौरे पर कैटिच और फिल ने अच्छी बल्लेबाजी की थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान कैटिच ने एंटिगुआ और बारबाडोस टेस्ट मैचों में शतक बनाए थे। वर्तमान में भी वे जबर्दस्त फार्म में हैं। इसी कारण चयनकर्ताओं ने उन्हें हेडन के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए फिल जैक्स के ऊपर प्राथमिकता दी।

कोकीन के पॉजीटिव पाए गए थे क्रेजा

मेनलबर्न. बेंगलूर टेस्ट से अपने करिअर का आगाज करने वाले ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर जेसन क्रेजा ने खुलासा किया कि वह 2006 में कोकीन के पॉजीटिव पाए गए थे। उन्होंने कहा कि नवंबर 2006 में न्यू साउथ वेल्स एकादश के खिलाफ मैच के तीन दिन पहले एक नाइट क्लब में उनकी ड्रिंक में कुछ मिला दिया गया था। इसे लेकर मैं अधिकारियों से मिला था। मेरे मूत्र के नमूने लिए गए जिसमें कोकीन के अंश मिले थे। बाद में मुझे मैच से हटा दिया गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: