bhaskar Web English
HomeNewsNational National

राइस दिल्ली पहुंची, डील पर हस्ताक्षर की उम्मीद

नई दिल्ली.परमाणु करार पर अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी से उत्साहित विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस आज शनिवार को दिल्ली पहुंच गई हैं। उनकी भारत यात्रा के दौरान करार पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। इस बीच, भारत के विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी भी न्यूयॉर्क से नई दिल्ली लौट आए है।

राइस 5 अक्टूबर को अपनी भारत यात्रा पूरी कर कजाकिस्तान जाएंगी। भारत में वे संभवत: दिल्ली के हैदराबाद हाउस में करार पर हस्ताक्षर करेंगी। एजेंसी के मुताबिक, करार पर हस्ताक्षर की अनिश्चितता का एक कारण कांग्रेस द्वारा पारित विधेयक पर अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश के हस्ताक्षर में हो रही देरी है।

राइस भारत में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, मुखर्जी, भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी व अन्य नेताओं से भी मिलेंगी। विदेश विभाग के बयान के मुताबिक, वे इन नेताओं से परमाणु सहयोग, द्विपक्षीय व्यापार, आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष, मानवाधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता, शिक्षा आदि समेत कई मुद्दों पर चर्चा करेंगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: