जयपुर/जोधपुर. मेहरानगढ़ दुर्ग स्थित चामुंडा माता मंदिर में मंगलवार को हुए हादसे की गाज कलेक्टर, एसपी और सहायक एसपी पर गिरी है। कलेक्टर नरेशपाल गंगवार और एसपी मालिनी अग्रवाल व एएसपी परम ज्योति को एपीओ कर दिया गया है।
आईएएस हेमंत गेरा को जोधपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। गेरा अभी भीलवाड़ा के कलेक्टर थे। माध्यमिक शिक्षा राजस्थान के निदेशक डॉ. कृष्णकांत पाठक को अब भीलवाड़ा का नया कलेक्टर बनाया गया है।
आईपीएस एच.जी. राघवेन्द्र सुहासा को जोधपुर का एसपी बनाया गया है। जबकि जयपुर में एसीबी के एसपी जोस मोहन को बांसवाड़ा का एसपी बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि चामुंडा माता मंदिर में नवरात्र के पहले दिन मची भगदड़ से 224 लोगों की मौत हो गई थी।