bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

दो मंजिला मकान को 11 फीट उठाया

गुड़गांव.दिल्ली से सटे औद्योगिक नगर गुड़गांव के घाटा गांव में कई फीट नीचे धंस चुके दो मंजिला मकान को सवा ग्यारह फीट ऊपर उठाया गया है। इसे अंजाम देने वाले इंजीनियर का दावा है कि देश में नींव से उठाया गया यह पहला मकान है।

यह कारनामा जैक तकनीकी की मदद से इंजीनियर राजेश चौहान ने किया है। करीब 40 दिनों की मेहनत के बाद 35 लोगों की मदद से पांच सौ गज में बने इस मकान को इस खूबी से ऊपर उठाया गया है कि इसमें एक दरार भी नहीं आई है।

इस काम में 275 जैक का इस्तेमाल किया गया। यह बात और है कि इसके लिए मकान मालिक गिरधारी लाल दायमा को दस लाख रुपए खर्च करने पड़े हैं।

दस साल पुरानी इमारत :

दायमा के अनुसार दस साल पुराना उनका यह मकान दस फीट से भी अधिक धंस गया था। इससे आसपास का पानी व कीचड़ इसकेअंदर घुसने लगा था। बरसात के दिनों में तो पूरा घर ही तालाब बन जाता था।

गुड़गांव में 500 गज में बने इस मकान को 35 लोगों ने 40 दिन की मेहनत और 275 जैक लगाकर ऊपर उठाया है। 10 लाख का खर्च

लिम्का बुक में दर्ज तकनीक जैक तकनीकी से इमारत को ऊपर उठाने वाले राजेश चौहान देश के इकलौते व्यक्ति हैं। उन्होंने इस तकनीकी का पेटेंट भी कराया है। साथ ही उनकी यह तकनीकी लिम्का बुक आफ रिकार्ड में भी दर्ज है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: