bhaskar Web English
HomeNewsNational National

62 घंटों तक लगातार गूंजेंगे 109 राग

अहमदाबाद.गुजरात के व्यापारिक शहर अहमदाबाद में विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के उद्देश्य से रविवार को दुनिया के सबसे बड़े संगीत कार्यक्रम की शुरुआत होगी। ‘स्वराभिषेक मेगा यज्ञ’ नामक इस कार्यक्रम में धारी पंचमदा अपने छह शिष्यों के साथ लगातार 62 घंटों तक विविध प्रकार के 109 राग सुनाएंगे। यह कार्यक्रम शहर के आशीर्वाद कॉम्पलेक्स में रविवार सुबह 7 बजे से शुरू होगा और मंगलवार रात 9 बजे तक चलेगा।

इसमें धारी पंचमदा, विवेक शाह, मानस मेहता, हिरेन सोनी, पूजा शाह, रवींद्र कौर खानुजा व जीतेश जोशी अपनी कला का जादू बिखेरेंगे। इस दौरान वहां चिकित्सक, नोटरी तथा गवाह भी मौजूद रहेंगे। पंचम एकेडमी ऑफ इंडियन म्यूजिक के तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए भी आवेदन किया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: