News
Metros
Chandigarh Chandigarh पटियाला/राजपुरा. पुलिस के हत्थे चढ़े डॉ. जेपीएस सोढ़ी ने पुलिस पूछताछ में कारनियल ट्रांसप्लांट की बात स्वीकारी है। सूत्रों के मुताबिक डॉ. जगविंदर सोढ़ी ने पुलिस को बताया कि उसने गैरकानूनी ढंग से कारनियल ट्रांसप्लांट के दो-तीन आप्रेशन किए हैं, लेकिन यह आप्रेशन वर्ष २क्क्६ से पहले किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने हालांकि डॉ. सोढ़ी के इस बयान की पूरी तरह पुष्टि तो नहीं की, लेकिन इतना जरूर कहा कि पूछताछ में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं।
जांच अधिकारी एसआई सर्बजीत सिंह चीमा के मुताबिक डॉ. सोढ़ी जांच में सहयोग नहीं कर रहे। पुलिस डॉ. नीलिमा सोढ़ी की तलाश की रणनीति बना रही है। इसके लिए टीमों का गठन किया गया है। बताया जाता है कि पुलिस को कुछ ऐसे सुराग मिले हैं जिसके आधार पर कुछ और चेहरे भी इस मामले में सामने आ सकते हैं।
उधर, शनिवार सुबह पुलिस डॉ. सोढ़ी के पटियाला के हीरानगर स्थित आवास पर छापा मारने पहुंची लेकिन ताला लगा होने के कारण पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।