bhaskar Web English
HomeBusinessPersonal Finance Personal Finance

ताकि जल्दी मिले लोन

त्योहारी सीजन और रियल एस्टेट में मंदी के चलते बिल्डर्स व डेवलपर्स द्वारा दिए जा रहे लुभावने ऑफरों की वजह से घर खरीदने का यह अच्छा मौका माना जा रहा है। यदि आप भी लोन पर घर खरीदना चाहते हैं तो निश्चित रूप से उसके लिए ढेरों दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। होम लोन तत्काल स्वीकृत करने के लिए आप पहले से ही ये दस्तावेज तैयार रखें, ताकि यह वक्त निकल न जाए :

>> उम्र व पहचान के लिए दस्तावेज। इसके लिए पासपोर्ट, पैन कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड इत्यादि मान्य हैं।

>> नौकरीपेशा व्यक्ति के लिए दो या तीन माह की सेलरी स्लिप, उस बैंक खाते का स्टेटमेंट जिसमें वेतन जमा हो रहा है और फार्म-16 पेश करना होगा। अगर नौकरीपेशा व्यक्ति को किसी संस्थान में काम करते हुए एक साल से कम समय हुआ है तो नियुक्ति पत्र की फोटोकॉपी से भी काम चल जाएगा।

>> व्यवसायी के लिए अपनी कंपनी के लेटरहेड पर बिजनेस प्रोफाइल, पिछले तीन साल के आयकर रिटर्न की कॉपी, किसी चार्टर्ड एकाउंट द्वारा प्रमाणित आय की गणना और पिछले तीन साल की बैलेंस शीट प्रस्तुत करनी जरूरी होगी।

>> नया मकान या फ्लैट होने पर बिल्डर के साथ सेल एग्रीमेंट या कंस्ट्रक्शन एग्रीमेंट की कॉपी और बिल्डर के लेटरहेड पर कास्ट ब्रेक-अप। पुराना मकान या फ्लैट होने पर सेल एग्रीमेंट व टाइटल डाक्यूमेंट की कॉपी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: