bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

पीयूष के पंच से बढ़त

हैदराबाद.बोर्ड अध्यक्ष एकादश की टीम ने चार दिवसीय अभ्यास मैच के तीसरे दिन शनिवार को ऑस्ट्रेलिया की टीम पर शिकंजा कस दिया है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 314 रन पर समेटकर 141 रन की बढ़त लेने वाली मेजबान टीम ने शनिवार को खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट पर 110 रन बना लिए थे। इस प्रकार टीम की कुल बढ़त 251 रन हो गई है। इससे पहले माइकल हसी (126 नाबाद) ने स्टुअर्ट क्लार्क (44) के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया को फॉलोआन के संकट से बचाया।

चावला-ओझा ने ढाया कहर : इससे पहले शुक्रवार के 4 विकेट पर 191 रन से आगे खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शनिवार को मेजबान स्पिनर्स के सामने घुटने टेक दिए। बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने हैडिन को विकेटकीपर पार्थिव पटेल के हाथों कैच करा कर टीम को पांचवीं और दिन की पहली सफलता दिलाई।

देखते ही देखते ऑस्ट्रेलिया की टीम 218 रन पर 9 विकेट गंवाकर फॉलोआन से बचने के लिए संघर्ष कर रही थी। ऑस्ट्रेलिया की यह गत बनाने में पीयूष चावला और प्रज्ञान ओझा की अहम भूमिका रही। चावला ने ऑस्ट्रेलिया के 5 खिलाड़ियों को आउट किया, जबकि ओझा ने 3 विकेट झटके।

हसी-क्लार्क ने टाला फॉलोआन : फॉलोआन के संकट से जूझ रही ऑस्ट्रेलिया की ओर से माइकल हसी ने 126 रन की शानदार पारी खेली। 302 गेंदों पर 14 चौके और एक छक्का लगाने वाले हसी को पुछल्ले बल्लेबाज स्टुअर्ट क्लार्क (44 रन, 107 गेंद, 4 चौके, 2 छक्के) का अच्छा साथ मिला। इन दोनों ने आखिरी विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को फॉलोआन से बचाया।

जाफर-युवराज ने संभाली पारी :

114 रन की बढ़त लेने के बाद मैदान पर उतरी बोर्ड अध्यक्ष एकादश की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसके ओपनर आकाश चोपड़ा मात्र 6 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, भारत की टेस्ट टीम में शामिल किए गए बद्रीनाथ सिर्फ 14 रन का ही योगदान दे पाए। इसके बाद वसीम जाफर (46 नाबाद) और कप्तान युवराज सिंह (37 नाबाद) ने भारत की पारी संभाल ली। दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने 2 विकेट पर 110 रन बना लिए थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: