bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

एलीट क्लब में एंट्री से भज्जी 9 विकेट दूर

नई दिल्ली.भारत के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में 300 विकेट लेने वाले स्पिनर्स के ‘एलीट क्लब’ में शामिल होने की कोशिश करेंगे। 69 मैचों में 291 विकेट झटक चुके हरभजन इस उपलब्धि से सिर्फ 9 विकेट दूर हैं। 9 विकेट हासिल करते ही वे मुथैया मुरलीधरन, शेन वार्न, अनिल कुंबले और लांस गिब्स के ‘एलीट क्लब’ में शामिल हो जाएंगे।

टेस्ट क्रिकेट में 3क्क् विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज वेस्टइंडीज के स्पिनर लांस गिब्स थे। १९६क्-७क् के दशक के इस बेहतरीन गेंदबाज ने ७९ मैचों में ३क्९ विकेट लेकर स्पिन गेंदबाजी को नई पहचान दिलाई थी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च १९९८ में अपना टेस्ट करिअर शुरू करने वाले २८ वर्षीय हरभजन ने इस टीम के खिलाफ हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि इस दौरान हरभजन कई विवादों में भी फंसे, लेकिन हर बार वे नए जोश के साथ दुनिया की इस नंबर एक टीम के खिलाफ डटे रहे। वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक ११ टेस्ट मैचों में ६४ विकेट चटका चुके हैं।

‘टर्बनेटर’ के नाम से मशहूर हरभजन ने अब तक कुल ६९ टेस्ट मैचों में ३क्.८७ के औसत से २९१ विकेट लिए हैं। २क्क्१ में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर २-१ की जीत में हरभजन ने करिश्माई प्रदर्शन करते हुए 3 मैचों में ही एक हैट्रिक समेत ३२ विकेट झटक लिए थे। हरभजन ने वनडे में भी शानदार प्रदर्शन किया है। अब तक खेले गए १७५ मैचों में १९५ विकेट ले चुके हरभजन खेल के इस लघु संस्करण में २क्क् विकेट लेने के काफी नजदीक हैं।

टेस्ट क्रिकेट के 5 सफलतम स्पिन गेंदबाज :

खिलाड़ी देश विकेट मैच

एम. मुरलीधरन श्रीलंका ७५६ १२३

* शेन वार्न ऑस्ट्रेलिया ७क्८ १४५

अनिल कुंबले भारत ६१६ १३क्

* लांस गिब्स वेस्टइंडीज 309 79

हरभजन सिंह भारत 291 69 (* संन्यास ले चुके हैं।)





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: