News
International International न्यूयार्क.पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अलि जरदारी ने वाल स्ट्रीट ऑफ जर्नल को दिए एक साक्षात्कार में कहा है कि पाकिस्तान के लिए भारत कभी खतरा नहीं रहा है और जहां तक कश्मीर में सक्रिय विद्रोहियों की बात है तो वे दरअसल आतंकी है। पाकिस्तानी राष्ट्रपति के इस बयान को राजनीतिक हलकों में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जरदारी ने कहा है कि भारत उनकें देश पाकिस्तान के लिए कभी खतरा नहीं रहा है तथा पाकिस्तान की लोकतांत्रिक सरकार विश्व में भारत के बढ़ते प्रभाव से विचलित नहीं है। उन्होंने कहा है कि जब तक उनकें साथ समान व्यवहार होता है तब तक वे भारत अमेरिका परमाणु करार पर कोई एतराज नहीं रखते है। उन्होंने कहा है कि अगर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के विश्व के सबसे पुराने लोकतात्रिक देश के साथ दोस्ताना संबंध हैं तो उन्हें क्या आपत्ति हो सकती है।
जरदारी का बयान महत्वपूर्ण
किसी पाकिस्तानी नेता द्वारा इस तरह का बयान शायद पहली बार दिया गया है। इससे पहले लगभग सभी बड़े पाकिस्तानी नेता कश्मीर में आतंक फैलाने वालों को आजादी में जुटे लड़ाकों की संख्या देते रहें है।
भारत के साथ कारोबार पाकिस्तान के हक में बताया
जरदारी ने कहा है कि पाकिस्तान जैसे देश आर्थिक तौर पर कमजोर होने के कारण टिक नहीं सकते इसलिए उनहें अपने पड़ोसियों के साथ कारोबार करना ही पड़ता है।जरदारी का मानना है कि भारत में पाकिस्तान की सीमेंट फैक्टरियों को काम करना चाहिए तथा पाकिस्तान के बंदरगाहों का इस्तेमाल भी हो जिससे भारतीय बंदरगाहों पर भीड़ भाड़ कम होगी। इसी तरह से पाकिस्तानी टैक्सटाइल मिलें भी भारत को सामग्री उपलब्ध करा सकती है। इससे दोनों देशों को फायदा होगा।