News
International International मैडिसन. अमेरिका के सबसे बड़े नास्तिक समूह ने राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस के निर्धारण के लिए संघीय कानून पर अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश, विस्कांसिन के गवर्नर और अन्य अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
फ्रीडम फ्राम रिलीजन फाउंडेशन ने शुक्रवार को अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में एक मामला दर्ज कराया, जिसमें कहा गया है कि बुश ने एक अधिघोषणा कराई है, जिसमें अमेरिकियों से प्रार्थना करने का आह्वान किया गया है। यह धर्म का अनुमोदन करने पर सरकारी अधिकारियों पर लगे संवैधानिक प्रतिबंध का उल्लंघन है। याचिका में कहा गया है कि प्रार्थना दिवस के मौके पर आस्था न रखने वालों के खिलाफ माहौल बन जाता है। और उन्हें महसूस कराया जाता है कि वे राजनीतिक रूप से पराए लोग हैं। याचिका में विस्कांसिन के गवर्नर जिम डायल नेशनल-डे आफ प्रेयर टास्क फोर्स की अध्यक्ष शर्ली डाब्सन और व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव डाना पेरिनो का नाम शामिल है।