Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood
वर्ष का यह एक ऐसा समय होता है जब हिंदू खासकर बंगाली दुर्गा पूजा और देवी के नौ रूपों की भक्ति में लीन हो जाते हैं। हमारी फिल्म इंडस्ट्री भी इसका अपवाद नहीं है, जिससे जुड़े बंगाली कलाकार इस त्योहार को बेहद भव्यता और श्रद्धारस से भावविभोर होकर मनाते हैं। ऐसी ही एक कलाकार हैं तनुश्री दत्ता, जो इन दिनों सिवाय देवी भगवती की पूजा-अर्चना के अलावा कुछ और नहीं सोच रही हैं।
इस बारे में वह कहती हैं, ‘मैं पूरी कोशिश करती हूं कि दुर्गा पूजा के अवसर पर मैं अपने परिवार के साथ रहूं। इस मौके पर हम पूरे घर को दीयों, सुगंधित फूलों और नेवैद्य से सजाते हैं।
इस मौके पर हमारे घर में ढेरों बंगाली मिठाईयां भी आती हैं, जिन्हें मैं खाने से अपने आप को रोक नहीं पाती हूं। त्योहार के इस मौके पर हमारे घर कोलकाता और जमशेदपुर से बहुत रिश्तेदार भी आते हैं। मैं इन दिनों को पूरे श्रद्धाभाव से मनाने में यकीन करती हूं।’ यही नहीं तनुश्री इस मौके पर अपने हर परिचत को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देना भी नहीं भूलती हैं।