bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

उत्साहित हैं ट्युलिप

इसे कहते हैं दूसरों की खुशी में शरीक होना! हरभजन मान स्टारर पंजाबी फिल्म ‘मेरा पिंड’ बॉक्स ऑफिस पर हिट होने की सबसे ज्यादा प्रसन्नता ट्युलिप जोशी को हुई है। हालांकि इसकी एक वजह यह है कि उनकी भी एक पंजाबी फिल्म प्रदर्शन को तैयार है। वे इसके अलावा इसलिए भी खासी उत्साहित हैं कि इस फिल्म में उनकी एक नहीं तीन-तीन भूमिकाएं हैं। यही नहीं फिल्म में उनके हीरो भी हरभजन मान ही हैं।

इसके बारे में बताते हुए वह कहती हैं, ‘फिल्म बनकर तैयार हो चुकी है और निर्माता सिर्फ सही वक्त का इंतजार कर रहे हैं। हम सभी चाहते हैं कि ‘मेरा पिंड’ पहले सफलता के रिकार्ड बना ले, उसके बाद हम अपनी फिल्म प्रदर्शित करेंगे।’ ट्युलिप मुंबई को बिलांग करती हैं, जबकि यह उनकी पंजाबी फिल्म है।

ऐसे में संवाद बोलने और निर्देशक के अनुरूप भावनाओं के इजहार में दिक्कत नहीं आई होगी! इस पर वह कहती हैं, ‘सच तो यह है कि भावनाओं की कोई भाषा नहीं होती। वे अपने अभिव्यक्ति की भाषा खुद ही ढूंढ लेती हैं। मैं इसके अलावा ममूटी के साथ एक मलयालम फिल्म भी कर चुकी हूं।

क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्में करने में मुझे कोई परेशानी नहीं होती है। भाषा संबंधी दिक्कत आज तक मेरे लिए किसी फिल्म में काम करने के आड़े नहीं आई है। मैं अपने अभिनय के बल पर भाषा संबंधी दिक्कत को दूर करने की हरसंभव कोशिश करती हूं।’





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: