bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

प्रिटी को है पंजाब से खास लगाव

मुंबई.अभिनेत्री प्रिटी जिंटा, जो अपनी आगामी दो फिल्मों ‘हीरोज’ और ‘हैवन ऑन अर्थ’ में पंजाबी महिला के किरदार निभा रहे हैं का कहना है कि उन्हें पंजाब से खास लगाव है और उन्हें लगता है कि पंजाब की धरती से उनका कर्म का रिश्ता है।

एक इंटरव्यू में प्रिटी ने बताया, ‘भले ही दोनों किरदार पंजाबी महिला के हैं लेकिन एक दूसरे से काफी अलग हैं। ‘हीरोज’ में मैं गांव में रहने वाली कुलजीत कौर नामक महिला का किरदार निभा रही हूं, जो अपने उसूलों पर चलती है जबकि ‘हैवन ऑन अर्थ’ में कैनेडा में रहने वाली घरेलू हिंसा से पीड़ित लड़की चांद का किरदार।’

उन्होंने कहा कि जहां एक फिल्म में महिला को एक मौका देकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया है, वहीं दूसरी में यह दिखाया गया है कि आप एक महिला के साथ चाहे जितना बुरा व्यवहार कर लें पर उसकी हिम्मत नहीं तोड़ सकते हैं।

प्रिटी के मुताबिक आईपीएल की मोहाली टीम की मुखिया होने के अलावा उन्होंने पंजाबी महिलाओं के दो विभिन्न किरदार निभाए हैं, इसलिए उन्हें ऐसा महसूस होता है कि पंजाब की धरती से उनका कर्म का संबंध है। उन्होंने कहा कि एक साल तक फिल्मों से दूरी बनाए रखने का फैसला उनके लिए फायदेमंद साबित हुआ है क्योंकि उन्हें सफल या असफल बताना दर्शकों का काम है।

उन्होंने कहा कि कुलजीत और चांद के रूप में देखकर उनके प्रशंसक यही कहेंगे कि यह प्रिटी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनकी हालिया रिलीज ‘द लास्ट लियर’ ने उनके लिए सफलता के नए दरवाजे के नए खोले हैं। यह पूछने पर कि ऐश्वर्या राय के फिल्म ‘प्रोवोक्ड’ और ‘हैवन ऑन अर्थ’ में उनके किरदार में क्या समानताएं हैं, प्रिटी ने कहा कि इसमें सिर्फ इतनी समानता है कि दोनों किरदार घरेलू हिंसा से संबंधित हैं। घरेलू हिंसा अमरीका, ब्रिटेन, कैनेडा और भारत में कहीं भी होती है।

अपनी नई फिल्म ‘हीरोज’ के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि उन्होंने इस फिल्म में काम करना इसलिए स्वीकार किया क्योंकि यह सेना से संबंधित है। उन्होंने कहा कि यह युद्ध आधारित फिल्म नहीं है लेकिन इसमें सेना और देश की बातें की गई हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: