नई दिल्ली.
नोयडा के बहुचर्चित आरुषि हत्याकांड में 90 दिनों के अंदर आरोप पत्र दायर करने में विफल रही सीबीआई ने मामले की नए सिरे से जांच के लिए तीन सदस्यीय एक कोर कमेटी गठित की है।
सीबीआई के निर्धारित समय में आरोप पत्र दायर करने में नाकाम रहने पर मामले में तीन आरोपियों को रिहा कर दिया गया। एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि तीन सदस्यीय दल शुरुआत से ही जांच करेगा।