bhaskar Web English
HomeNewsNational National

असम में हिंसा जारी, अब तक 35 की मौत

उदलगुड़ी (असम). हिंसाग्रस्त दरांग और उदलगुड़ी जिले में देखते ही गोली मारने का आदेश तोड़ने की कोशिश करने वाले बांग्लादेशी घुसपैठियों पर पुलिस की फायरिंग में कम से कम सात लोग मारे गए।

दूसरी ओर, बोडो जनजाति के लोगों और प्रवासी श्रमिकों के बीच हुए संघर्ष में सात और जानें गईं। इसके साथ ही पशु चुराने के विवाद को लेकर यहां शुक्रवार से भड़की हिंसा में रविवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 35 हो गई।

घुसपैठियों पर फायरिंग

पुलिस ने समीपवर्ती नगांव और मोरीगांव जिलों से दरांग में घुसने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के समूह पर फकीरपाड़ा में गोलियां चलाईं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, पांच घुसपैठिए तो मौके पर ही मारे गए जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस फायरिंग की एक और घटना उदलगुड़ी जिले के तियाझार में हुई जिसमें दो लोग मारे गए।

बक्षा जिले में रविवार दोपहर दो और शव मिले हैं जिन पर चोटों के निशान हैं। इसी जिले के दीमाकुची में अज्ञात उपद्रवियों ने पांच प्रवासियों को मौत के घाट उतार दिया। इस बीच, सेना ने उदलगुड़ी और दरांग जिलों के प्रभावित इलाकों में फ्लैग मार्च किया है। दोनों जिलों में अनिश्चितकालीन कफ्यरू जारी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: