bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaHisar Hisar

सड़क हादसे में 4 की मौत

नरवाना (जींद). हिसार-चंडीगढ़ मार्ग पर ढाकल गांव के समीप रविवार सुबह स्कूल बस व जीप की भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए। घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैथल के बालू गांव के 20 लोग रविवार को जीप में बनभौरी स्थित माता के मंदिर से दर्शन के बाद लौट रहे थे। ढाकल के पास उनकी जीप सामने से आ रही एक स्कूल बस से टकरा गई। इस दुर्घटना में जीप में सवार बालू गांव के सत्यनारायण (40), बीरा (30), रामबीर (35) व बस चालक लौन निवासी रमेश (35) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दुर्घटना के बाद खेतों में काम कर रहे किसान व राहगीर मौके पर पहुंचे और घायलों को निकाला। सूचना मिलते ही डीएसपी विनोद कौशिक व सदर थाना प्रभारी दयानंद भी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों की मदद से घायलों को नरवाना के सामान्य अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें रोहतक रेफर कर दिया गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: