bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

..और पहचानते ही रो पड़ी

चंडीगढ़.अपहरण और शारीरिक शोषण का शिकार हुई जर्मन युवती ने शिनाख्त परेड में दो आरोपियों हरप्रीत उर्फ दल्ली और पंकज को पहचान लिया। हालांकि इस दौरान वह काफी नर्वस हो गई और उसकी आंखों से आंसू बह निकले।

पकड़े गए पांच आरोपियों में से तीन की शिनाख्त परेड से कोर्ट ने मना कर दिया था जबकि दल्ली और पंकज की शिनाख्त करनी थी। रविवार दोपहर एसडीएम साउथ प्रेरणा पुरी, जांच अधिकारी व जेल सुपरिंटेंडेंट के साथ पीड़ित युवती जेल पहुंची और दोनों आरोपियों को तुरंत पहचान लिया।

करीब एक घंटे तक चले शिनाख्त परेड में आरोपियों को पहचानते ही युवती काफी नर्वस हो गई। आरोपियों की शिनाख्त परेड के लिए पुलिस ने 1/7 का फामरूला अपनाया। यानी मिलती-जुलती शक्ल और कद-काठी के कुल सात युवकों को लाइन में खड़ा कर दिया गया और फिर युवती को शिनाख्त के लिए बुलाया गया। पहले पंकज की शिनाख्त करवाई गई जो लाइन में चौथे नंबर पर था। इसके बाद दल्ली की शिनाख्त कर्रवाई गई जो छठे नंबर पर था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: