bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

सांसद मामलाः सभी पक्षों के बयान दर्ज

बीना. भाजपा सांसद वीरेंद्र कुमार के साथ आरपीएफ के जवानों द्वारा की गई मारपीट की जांच के दौरान मप्र पुलिस ने रविवार को सभी पक्षों के बयान दर्ज किए। मंगलवार को इसकी रिपोर्ट पुलिस महानिदेशक एसके राऊत को सौंप दी जाएगी।

राऊत के निर्देश पर र्आई पुलिस महा निरीक्षक अरुणा मोहन राव ने अतिक्रमण हटाओ मुहिम में पीड़ित दुकानदारों व घटना के दौरान मौजूद रहे आरपीएफ जवानों के बयान दर्ज किए। इस बीच, यहां भाजपा की क्रमिक भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही।

वहीं, घटनास्थल का दौरा करने के बाद भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण जटिया ने कहा कि पार्टी इस मामले को संसद में उठाएगी। यदि आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो जनता इसका बदला लेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: