bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

वह महिला किराएदारों के वीडियो टेप बनाता था

फिलडेल्फिया. रियलिटी शो में भले ही कैमरे का दायरा सीमित हो, लेकिन किसी की शरारत किस हद तक सीमा पार कर सकती है यह फिलाडेल्फिया में देखने को मिला। यहां एक मकान मालिक अपने सभी अपार्टमैंट में गुप्त कैमरे लगाकर दो दशक तक महिला किराएदारों का वीडियो टेप बनाता रहा। अदालत में मकान मालिक पर 2 हजार से अधिक आरोप लगाए गए हैं।

नोरिसटाउन में पिछले 19 वर्षो से महिलाओं को किराए पर दिए कम से कम सात अपार्टमेंट के बेड रूम और बाथरूम में कैमरे लगाकर उन पर नजर रख रहा था।

कैमरे से उतारी जा रही तस्वीरें बेसमेंट स्थित रिकार्डिग मशीन में भेजी जाती थीं। इससे वह इंटरनेट के जरिए वीडियो टेप को अपने कमरे में बैठकर देखता था।

उन्होंने बताया था कि उसने अत्यंत छोटे कैमरों को आईने की पीछे अलमारियों और छत में लगाए पंखों में छिपाकर रखा था। कैमरे बिजली के स्विच ऑन करने के साथ ही चालू हो जाते थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: