bhaskar Web English
HomeVichaar Vichaar

बेवजह टोका-टाकी कहीं आपकी हताशा तो नहीं!

लीडरशिप मंत्र. मैं यहां एक दिलचस्प वाकये का जिक्र करना चाहूंगा, जो मेरे साथ तब घटित हुआ जब मैं अपनी पहली नौकरी के दौरान इंडक्शन प्रोग्राम से गुजर रहा था। यह कॉपरेरेट के तौर-तरीके सिखाने का सत्र था। यहां इंस्ट्रक्टर आईआईआईएमए की एक विजिटिंग फैकल्टी थी।

जब वह हमें कॉपरेरेट जगत के हिसाब से खुद को ढालने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दे रही थी, मैं उसके ड्रेसिंग सेंस में खामिया तलाशने में लगा था। इसकी वजह यह थी कि उसका ड्रेसिंग स्टाइल उससे बिलकुल अलग था जो वह हमें ड्रेस कोड के बारे में सिखा रही थी। मैं उसकी बात में व्यवधान पैदा करने के लिए बीच-बीच में कुछ उलझाने वाले सवाल पेश किए जा रहा था।

चूंकि मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं जानता था, लिहाजा मेरा एकमात्र मकसद उससे सवाल पर सवाल पूछना था ताकि वह इसी में उलझ जाए और उसे शर्मिदगी झेलना पड़े। लेकिन असलियत यह थी वास्तव में खुद मेरा बर्ताव उस बर्तन की तरह था, जो खाली होने पर ज्यादा आवाज करता है।

जब आप किसी के बारे में नहीं जानते तो बेहतर यही है कि दूसरे उसके बारे में जो कह रहे हैं, उसे ध्यान से सुना जाए। हो सकता है बताने वाला कहीं-कहीं असल मुद्दे से भटक जाए, लेकिन इसका हरगिज यह मतलब नहीं कि उसका मजाक बनाया जाए।

यदि आप उसके बारे में कुछ कहना चाहते हैं, तो इसे निजी बातचीत में कह सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि यह बातचीत सृजनात्मक हो और सामने वाले को किसी तरह की ठेस न पहुंचे। जीवन में जितना संभव हो, विनम्र बनने की कोशिश करें। विनम्रता ही वह गुण है, जिसके जरिए आप अपने लक्ष्य की राह में आने वाले अवरोधों से पार पा सकते हैं।
-लेखक नेतृत्व प्रशिक्षण संस्था ‘लीडकैप’ के संस्थापक हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: