bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

गाजे-बाजे से बिराजी मां काली

इंदौर. बंगाली चौराहा, केट कालोनी, खजराना, सुखलिया एवं बंगाली क्लब में रविवार शाम शुभ मुहुर्त में घटस्थापना के साथ ही चार दिवसीय पर्व की शुरुआत हुई। महाषष्ठी का पश्चिम बंगाल में विशेष महत्व होता है इसलिए सुबह से श्रद्घालु माताजी के पंडाल में शीश झुकाने पहुंचे।

शहर के छह क्षेत्रों में बंगाली समाज द्वारा दुर्गोत्सव मनाया जा रहा है। सुखलिया में बंगाली क्लब इंदौर ने रविवार दोपहर विशेष भोग का आयोजन रखा। बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष इसमें शामिल हुए। माता के स्तुति गीत के साथ घटस्थापना हुई। सांस्कृतिक सचिव गौतम राय ने बताया कि नवमी तक रोज नृत्य नाटिका की प्रस्तुति की जाएगी। खूब जमेगा आर्केस्ट्रा का रंग
कैट कालोनी में भी बंगाली समाज द्वारा धूमधाम से दुर्गोत्सव बनाया जा रहा है। रविवार को शाम 8 बजे मूर्ति की स्थापना की गई। आरआर केट सर्वभोजिनी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अविजीत चौधरी ने बताया कि आयोजन का यह 10वां वर्ष है। 9 अक्टूबर तक पुष्पांजलि एवं महाआरती होगी। समिति सचिव यू.के. बेनर्जी ने बताया 6 अक्टूबर वेलफेयर सेंटर ऑडिटोरियम में शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। शाम साढ़े नौ बजे आर्केस्ट्रा का आयोजन भी होगा।

आज सांस्कृतिक कार्यक्रम
बंगाली चौराहा पर भी श्री श्री सार्वजनिक पूजा उत्सव समिति द्वारा शाम को मां की मूर्ति की स्थापना की गई। रविवार को घटस्थापना के बाद गरबा का आयोजन किया गया। जयकिशन बौरासी एवं मनोज बनिक ने बताया कि सोमवार शाम को सांस्कृतिक कार्यक्र म होंगे।

गौरिये नृत्य ने मोहा मन
बंगाली क्लब में भव्य पैमाने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी कड़ी में कलकत्ता के क्लासिकल डांस गौरिये ने नया रंग भर दिया। मित्रायन ग्रुप की इस प्रस्तुति ने ऐसा समां बांधा कि हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। अंबुज दत्ता ने बताया कि शहर में पहली बार ये नृत्य हुआ। सोमवार को सुबह सूफी संगीत, गिटार वादन एवं कत्थक होगा। शाम को बच्चों के बांग्ला नाटक का मंचन होगा।

पुरस्कार वितरण आज
बंगाली समाज स्वर्णकार समिति द्वारा पटेलनगर में शारदोत्सव के तहत सोमवार को रात 9.30 बजे पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। सचिव डॉ. जी.सी. राय ने बताया मुख्य अतिथि महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा होंगी। समिति द्वारा 45 फीट ऊचे पंडाल में मूर्ति स्थापित की गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: