bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

1200 शिक्षकों के तबादले

जयपुर/बीकानेर. प्रतिबंध के बावजूद शिक्षा विभाग में तबादलों का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग में 1200 शिक्षकों के तबादले कर दिए गए। इनमें प्राचार्य, प्रधानाध्यापक और व्याख्याता शामिल हैं। प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग में अभी कुछ सूचियां और निकलेंगी।

विभाग में चुनाव आचार संहिता लगने से पहले जैसे तबादलों की लाइन लगी हुई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ये सूचियां पिछले कई दिनों से तैयार थीं, लेकिन मुख्यमंत्री स्तर पर इनका अनुमोदन होना बाकी था। रविवार को अवकाश के बावजूद ये सूचियां जारी कर दी र्गई।

इनमें उच्च माध्यमिक स्कूल के 345 प्रधानाचार्य, माध्यमिक स्कूल के 453 प्रधानाध्यापक तथा शेष व्याख्याता शामिल हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के संयुक्त निदेशक कार्मिक श्यामसिंह मंडलिया के हस्ताक्षरों से ये सूचियां जारी की गई हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को जारी हुई सूचियों में ज्यादातर तबादले शिक्षामंत्री कालीचरण सराफ की अनुशंसा पर किए गए हैं।

जारी रहेगा सिलसिला
प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग में चुनाव आचार संहिता से पहले कुछ और सूचियां निकलेंगी। बताया जा रहा है कि प्रारंभिक शिक्षा में कई तबादले अगले तीन-चार दिन में होंगे। आसन्न चुनावों के कारण मंत्रियों के साथ ही विभाग के उच्च अधिकारियों पर तबादलों का दबाव बना हुआ है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के सचिवालय स्थित कार्यालय में तबादले के इच्छुक शिक्षकों की भीड़ रोजाना नजर आती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: