bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

माता सेवा में झूम रहे भक्त

रायपुर. pooj राजधानी में शारदीय नवरात्रि की उमंग चरम पर है। देवी मंदिरों और दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्त मृदंग और झांझ-मंजीरे की थाप पर रातभर जस और माता सेवागीत गाकर झूम रहे हैं। कई जगह गरबा और डांडिया की धूम मची है। युवक-युवतियां और महिला-पुरुष सभी पारंपरिक वेश-भूषा में बड़े उत्साह से इस में हिस्सा ले रहे हैं।

राजधानी से 6 किमी दूर मां बगदाई देवी मंदिर कांदुल में 112 ज्योति कलश स्थापित हैं। पुजारी गुड्डू साहू ने बताया कि मंदिर में रोज मंडलियों का जसगान जारी है। मां कामाख्या दरबार शक्तिनगर में 6 अक्टूबर को शाम 7 बजे देवी श्रृंगार महानिशा पूजा सप्तमी हवन, 7 को शाम 7 बजे देवी श्रंगार व जगर्णापूजा हवन, 8 को रात 11 बजे नवमी हवन तथा 9 अक्टूबर को सुबह 10 बजे पूजन, हवन तथा पूर्णाहुति के बाद भंडारा होगा।

मां संतोषी नवदुगरेत्सव समिति भनपुरी ने धनलक्ष्मीनगर विक्रम चौक पर लक्ष्मी, काली व सरस्वती देवी की आकर्षक प्रतिमा रखी है। समिति के सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि नवमीं को भंडारा लगाया जाएगा। आदर्श दुगरेत्सव समिति आदर्श चौक राजातालाब ने 6 अक्टूबर को रात 9 बजे दिलीप षडंगी रायगढ़ का जसगीत कार्यक्रम रखा है।

जयस्तंभ चौक पर भंडारा
छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत युवा विंग दशहरे पर जयस्तंभ चौक पर सुबह 11 बजे भंडारा लगाएगा। प्रदेश प्रवक्ता प्रेमप्रकाश मंध्यानी ने बताया कि माता व भगवान श्रीराम की महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर आरडीए उपाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, पंचायत अध्यक्ष कविता माखीजानी व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था
डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्यटन मंडल ने कई स्थानों पर विश्राम व पेयजल की व्यवस्था की है। मंडल महाप्रबंधक के अनुसार रायपुर से आगे चरौदा कुम्हारी, नेहरूनगर भिलाई, पुलगांव नाका दुर्ग, अंजोरा राजनांदगांव, तुमड़ीबोड़ राजनांदगांव और डोंगरगढ़ में पानी की व्यवस्था के साथ विश्रामस्थल बनाए गए हैं। नवनिर्मित पर्यटक विश्राम गृह तुमड़ीबोड़ में भी यह सुविधा रहेगी। विश्राम गृह 24 घंटे खुला रहेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: