bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

खातेदारों को चेक अब दो हफ्ते बाद

रायपुर. इंदिरा बैंक के खातेदारों को अपनी डूबी रकम लेने एक बार फिर इंतजार करना पड़ेगा। बीमा निगम द्वारा 14 करोड़ 47 लाख रुपए खातेदारों को स्वीकृत होने के बाद भी खातेदारों को उनकी जमा पूंजी नहीं मिल पा रही है।

रकम वापसी का जिम्मा उठाने वाले अधिकारियों का कहना है कि खातेदारों के आवेदन फार्म में अनेक तरह की त्रुटियां हैं जिनकी वजह से चेक नहीं बन पा रहे हैं। खातेदारों के स्पेसिमेन साइन भी नहीं मिल रहे हैं।

परिसमापक अधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने बताया कि खातेदारों द्वारा पिछले दो दिनों से इंदिरा बैंक की मुख्य शाखा में हंगामा खड़ा कर देने के बाद से चेक बांटने में और अधिक विलंब हो रहा है। दो हफ्ते का समय इसलिए मांगा जा रहा है कि इस दौरान लगभग बचे हुए 4200 आवेदन की पूरी तरह से चेकिंग करने के बाद फूल प्रूफ केस को ही चेकों का वितरण किया जाएगा।

केवल 500 चेक बंटे
चुनाव से पहले इंदिरा बैंक के खातेदारों को मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने 24 अक्टूबर को मेडिकल कालेज आडिटोरियम में चेकों का वितरण शुरू किया था। 22 से 28 अक्टूबर तक शहर के 8 जोनों में खातेदारों से आवेदन मंगाए गए। इसके बाद 1 अक्टूबर से खातेदारों को चेक का वितरण होना था। लेकिन खातेदारों को 3 व 4 अक्टूबर को ही चेक बंट सके। अब तक प्राप्त 5 हजार खातेदारों में से केवल 500 खातेदारों को ही चेक बांटा जा सका है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: