bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

दोहरे हत्याकांड के आरोपी को उम्रकैद

पेंड्रा. पहला मामला गौरेला थानांर्गत ग्राम करंगरा का है। 13 सितंबर 07 को गोविंद प्रसाद बैगा की मां करमहीन बाई जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। गोविंद अपने घर पर था।

पड़ोस के घर से उसे बचाओ-बचाओ की आवाज सुनाई दी। उसने जाकर देखा कि रामप्रसाद बैगा पिता प्रेम सिंह बैगा ने रामसहाय के सिर पर सब्बल मार दी, जिससे वह बेहोश हो चुका था। गोविंद के आवाज लगाने पर वहां भीड़ लग गई। आरोपी रामप्रसाद ने उन्हें भी मारने के लिए दौड़ाया तथा जंगल की ओर भाग गया। गोविंद व अन्य ग्रामीण भी उसके पीछे जंगल गए।

उसी दौरान गोविंद की मां करमहीन बाई लकड़ी लेकर वापस आ रही थी। आरोपी रामप्रसाद ने उसके सिर पर सब्बल से हमला कर दिया, जिससे उसकी वहीं मृत्यु हो गई। आरोपी राम प्रसाद को ग्रामीणों ने पकड़कर गौरेला पुलिस के हवाले कर दिया। उधर घायल रामसहाय ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस मामले में गौरेला पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के आरोपी रामप्रसाद बैगा के विरुद्ध धारा 302 का मामला दर्ज किया था। उक्त मामले में फैसला सुनाते हुए पेंड्रारोड अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार पोद्दार ने आरोपी रामप्रसाद बैगा को उम्र कैद की सजा सुनाई है तथा 500 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।

दूसरा मामला मरवाही थानांर्गत ग्राम लरकेनी के बनियाडांड का है। 2 फरवरी 08 को जोहन सिंह, डमरू सिंह गोड़ व सुभद्री बाई झाला में बैठे हुए थे। इसी दौरान जोहन सिंह व डमरू सिंह में किसी बात को लेकर वाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। डमरू सिंह जोहन सिंह के सिर व नाक पर टंगिया से हमला कर टंगिया वहीं छोड़कर भाग गया। जोहन सिंह की पत्नी इतवरिया बाई ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। इलाज के दौरान जोहन की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी डमरू सिंह के विरुद्ध धारा 302 का अपराध पंजीबद्ध किया ।

इस मामले में फैसला सुनाते हुए पेंड्रारोड के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार पोद्दार ने आरोपी के विरुद्ध दर्ज धारा 302 के अपराध की जगह धारा 304 (भाग-1 ) का अपराधी मानते हुए उसे 8 वर्ष के सश्रम कारावास व 1 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। उक्त दोनों ही मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी अतिरिक्त लोक अभियोजक पवन त्रिपाठी ने की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: