bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

चुनाव कराने ‘सेना’ तैयार

बिलासपुर. विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। चुनाव करवाने के लिए 32 अलग-अलग सेक्शन की जिम्मेदारी करीब डेढ़ सौ अधिकारियों व कर्मचारियों को सौंपी गई है।

इनमें जिले के एडिशनल कलेक्टर, ज्वाइंट व डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम व तहसीलदार शामिल हैं। कलेक्टर ने 16 विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारियों समेत तैनात किए गए अमले की सूची जारी कर दी है।

चुनाव आचार संहिता लागू होने में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। कभी भी आदेश जारी होने की संभावना को देखते हुए प्रशासनिक अमला चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुट गया है। कलेक्टर सुबोध कुमार सिंह ने आज उन अधिकारियों-कर्मचारियों की लिस्ट जारी कर दी, जो चुनाव का कामकाज संभालेंगे।

स्टेशनरी, फार्म सेक्शन, बूथ अरेंजमेंट, इलेक्शन मटेरियल, डिस्पेच, कंप्यूटर, नामांकन, चुनाव चिन्ह, डाटा एंट्री समेत विभिन्न कार्यो के लिए सेक्शन तैयार कर एडिशनल व डिप्टी कलेक्टरों को बतौर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओआईसी) इनका प्रभार दिया गया है।

साथ ही डिप्टी ओआईसी व असिस्टेंट की नियुक्ति भी की गई है। इनमें एडिशनल कलेक्टर धनंजय देवांगन, एडिशनल कलेक्टर पीएस एल्मा, केएल चौहान, असिस्टेंट कलेक्टर देवसेनापति, आर. प्रसन्ना, ज्वाइंट कलेक्टर एमएल गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी जेआर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय शाखा) प्रमोद शर्मा, डिप्टी कलेक्टर फरिहा आलम सिद्दीकी, सौम्या चौरसिया, नगर निगम आयुक्त एमए हनीफी, सीएमओ राजेंद्र पामभोई, जिला पंचायत के एडिशनल सीईओ प्रभात झा, तहसीलदार एमआर गायकवाड़, एनआईसी के डीआईओ अरविंद यादव, ट्रेजरी आफिसर केएस मरावी, निर्वाचन पर्यवेक्षक रफीक मोहम्मद व अन्य शामिल हैं। एडिशनल कलेक्टर श्री एल्मा की मानिटरिंग में प्रेक्षकों के दौरे को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

पेट्रोल-डीजल के लिए फरमान
चुनाव के मद्देनजर पेट्रोल पंपों को अतिरिक्त स्टाक रखने के लिए फरमान जारी किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सिंह ने फूड कंट्रोलर जीएस पैकरा को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि सभी पेट्रोल पंप संचालकों को इस आशय का निर्देश दिया जाए कि वे निर्वाचन मद से अतिरिक्त पेट्रोल-डीजल रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर रात में भी उसका उपयोग किया जा सके।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: