bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

शांत हुई बच्चों की जिज्ञासा

ग्वालियर. ऐसा कौन सा स्नेक है जो अपने शरीर का एक तिहाई हिस्सा हमेशा हवा में उठा कर चलता है? और जबाव मिला ग्रीनमाम्बा। गांधी प्राणी उद्यान में ऐसे सवाल जवाबों का सिलसिला रविवार को भी चला।

इस बार वन्य प्राणी सप्ताह के अन्तर्गत कक्षा 9 से 12 तक के स्टूडेन्ट्स की क्विज आयोजित की गई जिसमें छोटे बच्चों ने बाजी मारी। नगर निगम के गांधी प्राणी उद्यान में वन्य प्राणी सप्ताह के अन्तर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इस क्रम में वन्यप्राणियों पर आधारित क्विज में शहर के 38 विद्यालयों के 278 स्टूडेन्ट्स ने भाग लिया, जिसमें एयरफोर्स, सेन्ट पॉल्स, जीवाजी राव, गोरखी, गजराराजा, महारानी लक्ष्मीबाई, सराफा, माडर्न कान्वेंट स्कूल आदि शामिल रहे।

क्विज में पशु-पक्षी विशेषज्ञ गौरव परिहार ने रोचक अंदाज में प्रश्न पूछे जिनके जबाव के साथ संबंधित वन्य जीव के बारे में जानकारी भी दी गई। प्रमुख प्रश्न थे कि ऐसा कौन सा क्रोकोडाइल है जो सफेद अंडे देता है?, 1930 के दशक में कौन सा पक्षी विलुप्त हो गया? आदि।

प्रश्नों के उत्तर देने में छोटी कक्षा के स्टूडेन्ट ज्यादा सटीक नजर आए। कक्षा 9 व 10 के स्टूडेन्ट्स ने अधिक से अधिक प्रश्नों के सही उत्तर दिए। प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा 8 सितम्बर को आयोजित समापन समारोह में की जाएगी। क्विज में मुख्य रूप से निगम उपायुक्त सुरेन्द्र सिंह भदौरिया, चिड़ियाघर अधिकारी डा. एसके मित्तल, भागचंद कुन्दवानी, राजेन्द्र सिंह, अविनाश घोरपड़े आदि उपस्थित थे।

वन्यप्राणी सप्ताह में आज
सप्ताह के अन्तर्गत सुबह 8:30 बजे कक्षा 1 से 12 तक के स्टूडेन्ट्स के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का विषय आन द स्पाट बताया जाएगा। बच्चों को रंग साथ लाना होगा जबकि ड्राइंग सीट चिड़ियाघर द्वारा प्रदान किया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: