मुंबई. मुंबई पुलिस के हांथ आज एक बड़ी सफलता तब लगी जब उसने पुणे में छापा मारकर आठ आतंकियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार ये सभी आतंकी इंडियन मुजाहिद्दीन के आंतकी हैं।
पकड़ी गए आतंकवादियों के पास से पुलिस ने चार लैपटॉप के अलांवा देशभर में हुए धमाकों से संबंधित ढेर सारे दस्तावेज भी बरामद किये हैं। पकड़े गए सभी आतंकी पढ़े-लिखे और कम्प्यूटर चलाने में एक्सपर्ट हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आतंकियों में से एक जिसका नाम आरिफ है वही सारे ईमेल लिखता था।
21 धमाकों की साजिश नाकाम : पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार आतंकियों के हवाले से बताया कि इनकी देश में 21 धमाकों की योजना चल रही थी और ये सभी आंतकी पढ़े-लिखे होने के साथ-साथ बम बनाने में भी माहिर हैं।
देशभर से 15 आंतकी गिरफ्तार : देश में धमाकों के बाद नींद से जागी पुलिस ने आज कई जगहों पर छापे मारकर लगभग 15 आतंकी गिरफ्तार किये हैं। इनके पास से काफी मात्रा में हथियार और कुछ जरूरी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।