News
International International स्टाकहोम.
जर्मनी के हेराल्ड जुर होसेन और फ्रांस के अनुसंधानकर्ताओं फ्रांस्वां बारे सिनोसी और लुक मोंटेगनियर को मेडिसिन का 2008 नोबेल पुरस्कार दिया गया है। इन्हें यह पुरस्कार एड्स का वायरस खोजने और सर्वाइकल कैंसर में वायरस की भूमिका का पता लगाने के लिए दिया गया है।
बारे सिनोसी और मांटेगनियर को यह पुरस्कार ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस (एचआईवी) के लिए और जुर होसेन को ह्यूमन पेपिलोमा वायरस का पता लगाने के लिए दिया गया है। इस वायरस के कारण सर्वाइकल कैंसर होता है। यह कैंसर महिलाओं में दूसरा सबसे ज्यादा होने वाला कैंसर है।
क्या होगा पुरस्कार में
जर्मन वैज्ञानिक को पुरस्कार की आधी राशि एक करोड़ क्रोनोर (या 14 लाख अमेरिकी डालर) मिलेंगे।