bhaskar Web English
HomeSportsOther Sports Other Sports

कम्प्यूटर की तरह सिखाएं निशानेबाजी

महू. nana देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। अभिनव बिंद्रा ने जो सफलता हासिल की है वह शुरुआत है। स्कूली स्तर से ही सुधार की शुरुआत होना चाहिए, जिस तरह कम्यूटर शिक्षा दी जा रही है उसी तरह निशानेबाजी भी सिखाई जाना चाहिए।

फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने यह बात सोमवार दोपहर महू पहुंचने पर पत्रकारों से चर्चा में कही। नाना पाटेकर यहां ५२वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा उनकी तैयारी महज पांच दिनों की है। पूरा ध्यान लक्ष्य भेदने पर ही होगा।

उम्मीद है इस बार पदक अवश्य मिलेगा। अभिनव बिंद्रा की तारीफ में उन्होंने कहा अभिनव बिंद्रा द ग्रेट..। उनकी राह भावी पीढ़ी को अपनाना चाहिए। स्कूली स्तर पर विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि प्रतिभाएं तो वहीं से तैयार होती हैं। शुरुआत से इन्हें कोचिंग दी जाना चाहिए।

बड़े स्कूल तो इसकी शुरुआत कर ही सकते हैं। निशानेबाजी में कम खिलाड़ी इसलिए आते हैं क्योंकि उन्हें अच्छे कोच नहीं मिल पाते। दूसरा यह कि इसकी पिस्टल बहुत महंगी आती हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: