bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

स्पिन में नहीं फंसेंगे

बेंगलूर. ponting ऑस्ट्रेलियाई टीम को भले ही बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच में युवा स्पिनरों के सामने संघर्ष करना पड़ा हो, लेकिन टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि हम आगामी टेस्ट सीरीज में स्पिन के चक्रव्यूह में नहीं फंसेंगे।

सोमवार शाम यहां पहुंचने के बाद पोंटिंग ने कहा कि हमारी टीम नौ अक्टूबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार है और हम मेजबान स्पिनरों का सामना करने में भी सक्षम हैं।

चावला-प्रज्ञान के सामने लड़खड़ाए कंगारू
रिकी पोंटिंग के इस बयान के विपरीत अभ्यास मैच में कंगारू बल्लेबाज बोर्ड एकादश के युवा स्पिनरों पीयूष चावला और प्रज्ञान ओझा के सामने लड़खड़ाए थे। पहली पारी में मेजबान स्पिनरों ने ऑस्ट्रेलिया के नौ विकेट चटकाए थे। पियूष चावला को पांच, प्रज्ञान को तीन तथा युवराज सिंह को एक विकेट मिला था।

स्पिनर ही करते हैं ज्यादातर ओवर
पोंटिंग का इस बारे में कहना है कि जब आपके 75 फीसदी ओवर स्पिनर करेंगे, तो ज्यादातर विकेट उनके खाते में जाना तय है। भारतीय ऐसे ही खेलते हैं और यही उनकी रणनीति होती है। इस वजह से मैं अभ्यास मैच की पहली पारी में नौ विकेट स्पिनरों के खाते में जाने से निराश नहीं हूं।

भज्जी के पसंदीदा शिकार हैं पोंटिंग
भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कई मौकों पर पोंटिंग को अपनी फिरकी में फंसाया है। 2001 के भारत दौरे पर पोंटिंग को हरभजन सिंह ने पांच बार शिकार बनाया था। रिकी पोंटिंग ने भारतीय मैदानों पर अभी तक 14 टेस्ट पारियां खेली हैं और 13 बार स्पिनर का शिकार बने हैं। भज्जी ने पिछले दिनों कहा था कि वे इस सीरीज में भी रिकी पोंटिंग को राहत की सांस नहीं लेने देंगे और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाएंगे।

हेडन को सफलता का पूरा भरोसा
हैदराबाद. आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने कहा है कि उन्हें भारत के खिलाफ बेंगलूर में आगामी नौ अक्टूबर से शुरू होने वाले टेस्ट सीरीज का बहुत बेसब्री से इंतजार है क्योंकि इसमें उन्हें सफलता का पूरा भरोसा है। हेडन ने यहां संवाददाताओं से कहा भारत में आयोजित होने वाली सीरीज क्रिकेट की बड़ी चुनौतियों में से एक है जिसे मैं अपने अंदर महसूस कर सकता हूं।

आस्ट्रेलियाई टीम के वर्ष 2000-2001 के दौरान हुए क्रिकेट दौरे के दौरान हेडन सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने तीन टेस्ट मैचों में ५४९ रन बनाए थे। हालांकि बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की इस दौरे में शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही।

बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम के साथ हैदराबाद में खेले गए चार दिवसीय अभ्यास मैच की दो पारियों में हेडन कुल मिलाकर मात्र ३४ रन ही बना सके ।यह अभ्यास मैच रविवार को ड्रा रहा।

हालांकि हेडन हैदराबाद की निराशा को आगे की सीरीज अपने आप पर हावी नहीं होने देना चाहते। वह तो 2000-2001 के अपने प्रदर्शन को इस दौरे में भी दोहराना चाहते हैं। हेडन ने कहा भारत के पूर्व के दौरे में सफल रहने के कारण मुझे पूरा आत्मविश्वास है इस बार भी मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगा।

मैं पूर्व में काफी सफलता पाई है इसलिए मुझे इसे लेकर आत्मविश्वास है। वास्तव में पूर्व के दौरे मेरे लिए सहायक साबित हुए हैं। वर्तमान में मैं बहुत आत्मविश्वास और सहज महसूस कर रहा हूं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: