bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

आईसीएल की टीमें और कप्तानों की घोषणा

नई दिल्ली. इंडियन क्रिकेट लीग आईसीएल ने आज अपने दूसरे सत्र के लिए सभी संबंधित टीमों के कप्तान और खिलाडियों के नामों की घोषणा कर दी। उम्मीदों के अनुरूप कप्तानों की सूची में कोई फेरबदल नहीं किया गया है।

हबीबुल बशर आईसीएल में शामिल नई टीम ढाका वारियर्स की कप्तानी करेंगे। आईसीएल २क्-२क् टूर्नामेंट दस अक्टूबर से शुरू हो रहा है। आईसीएल ने टीम के खिलाड़ियों में कुछ बदलाव किए हैं।

ताकि सभी टीम खेल के अन्य सभी विभागों में संतुलित दिखे। इस टूर्नामेंट अलग अलग टीमों के खिलाड़ियों का दूसरी टीमों में खेलने का मौका मिल सकता है। यह रणनीतिक बदलाव के नाम पर किया गया है।

आईसीएल के दूसरे सत्र में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर नए खिलाड़ियों को भी देखने का मौका मिलेगा। आईसीएल की टीम संरचना की घोषणा करते हुए आईसीएल के कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष कपिल देव ने कहा कि इस बार आईसीएल में और ज्यादा शानदार मुकाबले देखने को मिलेंगे।

टीम और कप्तान

>> अहमदाबाद राकेट्स-डेमियन मार्टिन
>> चंडीगढ़ लायंस- क्रिस केर्न्‍स
>> चेन्नई सुपरस्टार्स- स्टुअर्ट ला
>> दिल्ली जायंट्स -मार्वन अट्टापट्टू
>> ढाका वारियर्स -हबीबुल बशर
>> हैदराबाद हीरोज-क्रिस हैरिस
>> लाहौर बादशाह- इंजमाम
>> मुंबई चैंप्स -नाथन एस्टल
>> बंगाल टाइगर्स -क्रेग मैकमिलन।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: