bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

अष्टमी पर महागौरी आराधना

भोपाल. durga नवरात्र पर्व की विदाई की बेला करीब आ गई है। दुर्गा-काली मंदिरों से भी शाम होते ही रोशनी के झरने बह उठते हैं। शहर पूरी तरह से भक्ति रस से सराबोर है। देवी दरबारों में आस्था और भक्ति का संगम दिखाई दे रहा है।

व्रत रखने के साथ ही देवी भक्त नियमित पूजा-आरती व जप-तप में लीन हैं। सप्तमी पर काली मंदिरों में खासी भीड़ रही। पंचशील नगर बंगाली कालोनी में बंगाली युवक समिति द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अष्टमी पर मंगलवार को मंदिरों व झांकियों में महाआरती और कन्या भोज आदि धार्मिक कार्यक्रम होंगे। दुर्गा चौक तलैया में गुरुवार को 201 दीपों से आरती होगी।

मन मोह रही हैं झांकियां
न्यू मार्केट में व्यापारी दुर्गा उत्सव समिति द्वारा सजाई गई भव्य झांकी देखने शाम से ही कतारें लग जाती हैं। कोटरा स्थित मां पाताल भैरवी की झांकी देखने के लिए समीपस्थ ग्रामों तक से लोग आ रहे हैं।

महाराणा प्रताप नगर, बरखेड़ा, गोविंदपुरा, जिंसी, जहांगीराबाद, चौक, सोमवारा, मंगलवारा व इतवारा आदि क्षेत्रों में भव्य पंडाल में सजी झांकियां भी लोगों को लुभा रही हैं। जगह-जगह झांकियों में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है।

कुछ स्थानों पर भव्य स्वरूप वाली प्रतिमाएं हैं। ममतामयी शक्तिधाम मंदिर परवलिया में मंगलवार को मां का विशेष दरबार लगेगा। इसमें मां ममतामयी भक्तों को आशीर्वाद देंगी। पुराना शहर के तलैया थाना स्थित काली व सोमवारा के भवानी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। सुबह व शाम यहां भक्तों का सैलाब उमड़ता है।

कफ्र्यू वाली के पास मां काली
सोमवारा स्थित कफ्यरू वाली माता मंदिर के समीप सजाई गई झांकी में मां काली की 15 फीट ऊंची प्रतिमा की स्थापना की गई है। यहां मां काली अपने विराट रूप में दिख रही हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: